Numerology mulank 8 People born under this number have a mysterious nature Shani Dev blesses them अंक ज्योतिष: रहस्यमय स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के जातक, शनि देव की रहती है कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: रहस्यमय स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के जातक, शनि देव की रहती है कृपा

अंक ज्योतिष के मुताबिक हर मूलांक अपने विशेष गुणों और विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से संबंध होता है। मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति आज हम आपको एक विशेष मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका संबंध शनि देव से होता है।

Sun, 8 March 2026 04:50 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: रहस्यमय स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के जातक,  शनि देव की रहती है कृपा

अंक ज्योतिष के मुताबिक हर मूलांक अपने विशेष गुणों और विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से संबंध होता है। मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति आज हम आपको एक विशेष मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका संबंध शनि देव से होता है। जी हां, हम बात करे रहे हैं मूलांक 8 की। चलिए जानते हैं कि इस मूलांक के लोग कैसे होते हैं।

मूलांक 8
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 8 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है, इसलिए इन लोगों पर शनि का प्रभाव रहता है। शनि देव को न्याय का भी देवता कहा जाता है। इसलिए मूलांक 8 वाले लोग भी न्यायप्रिय होते हैं।

स्वभाव
मूलांक 8 वाले लोग मेहनती और दृढ़ निश्चयी होते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। स्वभाव की बात करें, मूलांक 8 के लोग शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं। वे अपनी भावनाओं को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने से बचते हैं और अपने विचारों को अपने तक ही सीमित रखते हैं। साथ ही ये रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 8 की अन्य खूबियां
मूलांक 8 वाले व्यक्ति अपने दोस्तों और परिवार के प्रति वफादार होते हैं। वे मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं और उनकी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। साथ ही ये अंतर्मुखी होते हैं और अकेले समय बिताना पसंद करते हैं। वे अपनी सोच और विचारों में खोए रहते हैं और बाहरी दुनिया से कम ही संपर्क रखते हैं। हालांकि इस मूलांक के लोग अपनी भावनाओं, विचारों और अनुभवों को आसानी से किसी के साथ साझा नहीं करते।

न्यायप्रिय होते हैं
मूलांक 8 के लोग दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ये लोग न तो खुद दूसरों के सामने अपना शान-ओ- शौकत का दिखावा करते हैं और न ही दूसरों का दिखावा सहन कर पाते हैं। समाज में कई बार इन्हें कठोर समझ लिया जाता है, लेकिन ये अंदर से बेहद संवेदनशील और न्यायप्रिय होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 7 तारीख को जन्मे लोग होते हैं किस्मत के धनी, केतु की कृपा
ये भी पढ़ें:ओवरथिंकिंग के आदी होते हैं इस मूलांक के जातक, लेकिन इनमें होती हैं ये खूबियां
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 6 तारीख को जन्मे लोगों पर शुक्र देव की होती है कृपा

करियर
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 8 वाले लोग अपने करियर में ऊंचे पद प्राप्त करते हैं। इनके अंदर बेहतर नेतृत्व और निर्णय क्षमता होती है, लेकिन इनके लिए सफलता का रास्ता हमेशा कठिन होता है। इन्हें हर उपलब्धि कड़ी मेहनत से मिलती है। ऐसे में इनका करियर राजनीति के क्षेत्र में खूब चमकता है। ये लोग अच्छे राजनेता साबित होते हैं। समाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।

बड़े कारोबारी बनते हैं
ये लोग बड़े कारोबारी भी होते हैं। क्योंकि इनकी दूरदर्शी सोच होती है। साथ ही ये लोग अच्छे निवेशक होते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग किसी के दबाव में कार्य नहीं करते हैं। वहीं ये लोग अच्छी प्लानिंग करते हैं। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये जो भी फैसले लेते हैं वो अमूमन सही ही होते हैं

संबंधमूलांक 8 वाले व्यक्तियों के साथ संबंध बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। उनकी रहस्यमयी और शांत स्वभाव के कारण, लोग उन्हें समझने में कठिनाई महसूस करते हैं। हालांकि, जो लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं, वे उनकी वफादारी और ईमानदारी की सराहना करते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!