अंक ज्योतिष: किसी भी माह की 11 तारीख को जन्मे जातक कैसे होते हैं? इस काम में होते हैं सफल
आपकी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो नंबर निकलता है, उसे मूलांक कहते हैं। जैसे कि अगर किसी का जन्म किसी भी माह की 11 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होगा। यह 2 अंक चंद्रमा से प्रभवित होता है। चलिए जानते हैं कि 11 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं।

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकते हैं। हर एक मूलांक किसी ना किसी ग्रह से संबंधित होते हैं। मूलांक 1 से 9 के बीच में होते हैं। इसमें आपकी जन्म की तारीख की बहुत बड़ी बात होती है। आपकी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो नंबर निकलता है, उसे मूलांक कहते हैं। जैसे कि अगर किसी का जन्म किसी भी माह की 11 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होगा। यह 2 अंक चंद्रमा से प्रभवित होता है। चलिए जानते हैं कि 11 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं।
स्वभाव
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म 11 तारीख को हुआ है, वो चंद्रमा ग्रह से काफी प्रभावित रहते हैं। ऐसे में ये लोग भावुक, संवेदनशील, कल्पनाशील, स्रजनात्मक क्षमतावान होते हैं। ये काफी क्रिएटिव होते हैं।लेकिन जरा सी बातों पर भावनात्मक संतुलन खो देते हैं। 11 तारीख में जन्मे लोगों की कल्पना शक्ति खूब होती है। जल्द गुस्सा, जल्द शांत, सच्चे प्रेमी, सुख दुःख में सबका साथ देने वाले और आसानी से लोगों को माफ करने वाले होते हैं। साथ ही ये केयरिंग नेचर के होते हैं।
दिल के साफ
मूलांक 2 वाले दिल के काफी साफ होते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े संकोची होते हैं। झिझक की भावना होने के कारण इनमें सेल्फ कॉन्फिडेंस भी कम होता है। हालांकि, दोस्ती के मामले में ये अच्छे होते हैं और पूरी तरह साथ निभाते हैं।
करियर
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म 11 तारीख को होता है यानी मूलांक 2 वालों को मनोरंजन, कृषि, पशुपालन के अलावा पत्रकार, वकील और सलाहकार जैसे काम करना अच्छा माना जाता है। हालांकि, म्यूजिक, सिंगिंग और लेखन जैसे क्षेत्र भी इनके लिए अच्छे होते हैं। ये लोग बिजनेस में भी होते हैं सफल। मूलांक 2 वाले लोगों को फ्रीडम पसंद होता है और स्वतंत्र रूप से काम करना चाहते हैं।
रिश्ता
मूलांक 2 के लोग दूसरो के विचारों को भी महत्व देते हैं। दूसरों के इमोशन्स को भी यह लोग अच्छे से समझते हैं और रिश्तों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। इनकी इसी खासियतों के चलते दूसरों लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं। इन लोगों में गहन अंतर्ज्ञान और अंतर्दृष्टि होती है। अपने पार्टनर के प्रति भी ये काफी केयरिंग होते हैं और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं। इनके रिश्ते में ईममानदारी होती है और अक्सर इनका प्रेम विवाह होता है।
अन्य खूबियां
ये लोग धन अर्जित करने में बहुत होशियार होते हैं।ये लोग सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। ये लोग बेहद की शक्तिशाली और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग समझदारी से फैसले लेते हैं। ये लोग प्यार के मामले में भी बहुत लकी होते हैंष
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन