Akshaya Tritiya 2026 Shopping: सिंह राशि घी और कुंभ वाले खरीदें तिल, अक्षय तृतीया पर इस बार राशि अनुसार क्या लें?
अक्षय तृतीया के दिन खरीदी जाने वाली चीज घर में बरकत लाती है। ऐसे में अगर राशि अनुसार कुछ खरीदा जाए तो ये जिंदगी में स्थिरता के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी ले आएगी। मेष से लेकर मीन राशि वाले जानें कि इस बार अक्षय तृतीया पर क्या लेना शुभ होगा?

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीता का दिन बहुत ही खास और पवित्र होता है। माना जाता है कि इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया अच्छा काम बरकत ले आता है। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सोना-चांदी जरूर खरीदना चाहिए। हालांकि जरुरी नहीं है कि अक्षय तृतीया पर बस यही खरीदा जाए। अगर श्रद्धा से कोई छोटी सी चीज भी इस दिन ली जाए तो वो शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कि राशि अनुसार अक्षय तृतीया पर ऐसा क्या खरीदा जाए जिससे घर में और जिंदगी में खुशहाली आए और भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलें।
अक्षय तृतीया पर मेष से लेकर मीन राशि वाले खरीदें ये चीजें
मेष राशि
मेष राशि वाले अक्षय तृतीया पर मसूर की दाल खरीद सकते हैं। माना जाता है कि ये ऊर्जा के साथ-साथ आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। अक्षय तृतीया के दिन अगर मेष राशि वाले मसूर की दाल खरीदेंगे तो उनके काम में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी।
वृषभ राशि
अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर वृषभ राशि वाले चांदी खरीद सकते हैं। चांदी को शांति और स्टेबिलिटी का प्रतीक मानते हैं। अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि वालों को चांदी खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुकून का माहौल बनेगा।
मिथुन राशि
कल यानी अक्षय तृतीया के मौके पर मिथुन राशि वालों को मूंग की दाल खरीदना चाहिए क्योंकि ये शुभ होगा। वैसे इस खास दिन पर मिथुन राशि के लोग हरे रंग की कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। ऐसा करने से इस राशि के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
कर्क राशि
अक्षय तृतीया पर कर्क राशि वाले सफेद रंग की चीज खरीदें तो अच्छा माना जाएगा। इस राशि के लोग दूध या चावल खरीद सकते हैं। सफेद रंग की चीजों को खरीदने से कर्क राशि वालों के परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक अक्षय तृतीया के दिन घी खरीदेंगे तो शुभ होगा। घी को समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में सिंह राशि वाले इस दिन घी खरीदेंगे तो इससे उनकी जिंदगी में सुख-समृद्धि के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी आएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अक्षय तृतीया पर हरे रंग का सामान लेंगे तो अच्छा होगा। अगर आप अपनी हेल्थ को अच्छा करने की सोच रहे हैं तो इस खास दिन पर हरी सब्जियां खरीद लें। इससे जिंदगी में अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा और हर चीज में सही बैलेंस भी आएगा।
तुला राशि
अक्षय तृतीया पर तुला राशि वालों को दही खरीदना चाहिए। वैसे तो ये लोग सफेद रंग की कोई भी चीज ले सकते हैं। ऐसा करने से इनके रिश्तों में अच्छा बैलेंस आएगा। साथ ही घर की खुशियां भी बढ़ती ही जाएंगी।
वृश्चिक राशि
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वृश्चिक राशि वाले अगर तांबे का कोई बर्तन लेंगे तो इनकी जिंदगी में पॉजिटिविटी आएगी। तांबा इनकी जिंदगी से हर तरह की नेगेटिविटी को खत्म कर देगा।
धनु राशि
इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन हल्दी खरीदेंगे तो अच्छा होगा। ये लोग पीले रंग की कोई भी चीज इस दिन खरीदेंगे तो इन्हें जिंदगी में अच्छे मौके मिलते जाएंगे। पीला रंग सौभाग्य लेकर आता है। ऐसे में इस रंग की चीजें धनु राशि के लिए खरीदना शुभ होगा।
मकर राशि
अक्षय तृतीया के खास मौके पर मकर राशि वाले अगर उड़द की दाल खरीदेंगे तो अच्छा होगा। ऐसा करने से मकर राशि वालों की जिंदगी में स्थिरता आएगी और इससे हर क्षेत्र में अच्छा बैलेंस बनेगा।
कुंभ राशि
अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खास होता है। इस खास दिन पर कुंभ राशि वालों को तिल जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करने से इनकी जिंदगी से नेगेटिविटी हटेगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले अक्षय तृतीया के दिन पीले रंग का सामान जरूर लें। इस राशि के लोग पीले रंग का एक कपड़ा भी खरीद सकते हैं। इससे घर में खुशहाली आएगी और ये जिंदगी में सौभाग्य भी लेकर आएगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन