Akshaya Tritiya 2026 Quotes: मां लक्ष्मी की कृपा आप पर…व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाएं अक्षय तृतीया के ये खूबसूरत कोट्स
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। इस खास मौके पर अपनों को बधाई संदेश भेजें। साथ ही आप व्हाट्सएप स्टेटस पर हिंदी के खूबसूरत कोट्स भी लगा सकते हैं। नीचे पढ़ें यूनीक और लेटेस्ट कोट्स-

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ काम जैसे पूजा-पाठ और दान वगैरह का फल जल्दी मिलता है। ऐसे में जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव भी देखने को मिलते हैं। अक्षय तृतीया के खास मौके पर लोग नई शुरुआत करना भी अच्छा मानते हैं। ऐसे करने से काम में सफलता मिलने और तरक्की होने की उम्मीद दोगुना हो जाती है। इस खास दिन पर लोग सोना और चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। कहा जाता है कि इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। कल यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश भी भेजते हैं। नीचे पढ़ें अक्षय तृतीया के खास कोट्स वाले संदेश जो आप अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को भेज सकते हैं।
यहां देखें अक्षय तृतीया के टॉप 10 कोट्स
1.अक्षय तृतीया का दिन खुशियों और तरक्की की नई शुरुआत का प्रतीक है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी आपकी जिंदगी में सुख-शांति लेकर आएं और आपको जिंदगी के हर क्षेत्र में सफलता मिले और भगवान के आशीर्वाद से जिंदगी में खूब बरकत हो। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.आज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से घर में बरकत बढ़े और हर काम में आपको अच्छा रिजल्ट मिले। आपकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हो। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
3.अक्षय तृतीया हमें सिखाती है कि सच्चे दिल से की गई मेहनत और अच्छे कर्म का फल कभी खत्म नहीं होता, समय के साथ बढ़ता ही जाता है और जीवन को बेहतर बनाता है। आपकी जिंदगी में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.इस पवित्र दिन पर की गई छोटी सी अच्छी शुरुआत भी आगे चलकर बड़ी सफलता की वजह बन सकती है। ऐसे में आप हमेशा अच्छा सोचें और आगे बढ़ते रहें। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
5.भगवान करें ये पवित्र दिन आपकी जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आए और आपके सारे सपने पूरे हो जाएं। आपकी मेहनत रंग लाए और खुशियां हमेशा आपके घर का दरवाजा खटखटाए। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
6.अक्षय तृतीया का मतलब है वो खुशियां जो कभी खत्म ना हो। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे और आपको हर राह में इनसे हिम्मत मिलती रहे। आपको और आपके परिवार को अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
7.अक्षय तृतीया पर की गई हर नई शुरुआत शुभ मानी जाती है। भगवान करें आपके हर फैसले सही साबित हों और आपके हर काम बन जाएं। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
8.मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपके घर में सुख-शांति और प्यार लेकर आए। आप घर में हमेशा समृद्धि का माहौल बना रहे और खुशहाली हमेशा दस्तक देती रहे। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
9.अक्षय तृतीया हमें याद दिलाती है कि जीवन में धैर्य और सकारात्मक सोच कितना जरूरी है। जब हम सच्चे मन से कोई काम करते हैं तो हमारा हर सपना धीरे-धीरे पूरा हो सकता है। अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
10.सच्चे मन और नीयत से की गई मेहनत और भगवान का आशीर्वाद ही जिंदगी को बेहतर बनाता है। यही इस पावन दिन का सबसे सुंदर संदेश है। आपको और आपके परिवार को अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।




साइन इन