Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 23 October 2025 Aries to Pisces Daily Predictions Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 23 October 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 23 अक्टूबर को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 23 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Thu, 23 Oct 2025 05:19 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 23 October 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। शुक्र कन्या राशि में। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है, खराब नहीं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- परेशानी भरा दिन रहेगा हर मामले में। जीत आपकी होगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान, स्वास्थ्य व व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 नवंबर से इन 3 राशियों पर कृपा करेंगे शनि देव, रंक को भी बना देंगे राजा

मिथुन राशि- मानसिक तौर पर उहापोह से गुजरेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। विद्यार्थी लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम, संतान मध्यम है। मानसिक स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार आपका सही है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृहकलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन अति उत्साही होकर किसी काम की शुरुआत अभी न करें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी व शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। हालांकि कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध की चाल बदलने से होगा लाभ

वृश्चिक राशि- नेत्र पीड़ा, सिर दर्द, अज्ञात भय बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा कष्टप्रद होगा, लेकिन लाभकारी होगी। प्रेम, संतान मध्यम लेकिन खराब नहीं। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई दूज पर शुभ मुहूर्त 2 घंटे 15 मिनट का, जानें तिलक करने का समय

कुंभ राशि- यात्रा परेशान करने वाली होगी। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें, अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!