29 नवंबर से इन 3 राशियों पर कृपा करेंगे शनि देव, रंक को भी बना देंगे राजा
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, मेहनत और जीवन में बाधाओं का कारक माना जाता है। ये कभी-कभी वक्री होकर हमारे रास्ते में मुश्किलें ला देते हैं, लेकिन जब शनि मार्गी होते हैं तो यही ग्रह हमारे जीवन में खुशियां, अवसर और शुभ बदलाव लेकर आते हैं। इस साल, 29 नवंबर 2025 से शनि देव मार्गी होंगे।

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, मेहनत और जीवन में बाधाओं का कारक माना जाता है। इस साल, 29 नवंबर 2025 से शनि देव चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन शनि देव वक्री से मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन राशि वालों के करियर में नई राह खुलेगी, धन लाभ होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विशेष रूप से तीन राशियां इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ उठाएंगी। शनि के शुभ होने पर रंक भी राजा बन जाता है। आइए जानते हैं, शनि देव किन राशियों का भाग्य बदलने जा रहे हैं।
1. वृष राशि
शनि का मार्गी होने वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। कामकाज और व्यापार में नए मौके आएंगे। आमदनी बढ़ेगी, नए सोर्स से फायदा होगा और साझेदारियों से लाभ मिलेगा। कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वालों को भी इस समय सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
2. तुला राशि
तुला राशि वालों को शनि के मार्गी होने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। पुराने रोग, ऋण या परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोग विदेश से जुड़े मौके पा सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार या संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना भी है।
3. धनु राशि
धनु राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। पुराने निवेशों से फायदा मिलेगा और नई परियोजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और बोलचाल में प्रभाव बढ़ेगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन