Horoscope Mercury Transit In Scorpio Budh Gochar Rashi Parivartan Vrischik Rashi Mein Rashifal 24 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध की चाल बदलने से बदलेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

24 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध की चाल बदलने से बदलेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों में से हर ग्रह का अपना अलग प्रभाव और महत्व है। लेकिन बुध देव को इनमें सबसे बुद्धिमान और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है क्योंकि ये बुद्धि, वाणी, व्यापार और संवाद के कारक माने जाते हैं। अब बुध एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।

Wed, 22 Oct 2025 11:25 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
24 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध की चाल बदलने से बदलेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों में से हर ग्रह का अपना अलग प्रभाव और महत्व है। लेकिन बुध देव को इनमें सबसे बुद्धिमान और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है क्योंकि ये बुद्धि, वाणी, व्यापार और संवाद के कारक माने जाते हैं। अब बुध एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 24 अक्टूबर 2025 को वे तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस बदलाव से कई जातकों को धन लाभ, मान-सम्मान, समझदारी और सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों का बदलेगा भाग्य-

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभदायक रहेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस डील से मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। खासकर जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इस अवधि में वह पूरा हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद सकारात्मक रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर व्यापार में मददगार साबित होंगे। बुध का प्रभाव आपकी बोलचाल में मिठास लाएगा और रिश्तों में सुधार होगा। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे, उनके लिए समय अनुकूल है। धन की आवक बढ़ेगी, जिससे घर में सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत का रहेगा। नौकरी बदलने या नए अवसर पाने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है और कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या डील हाथ आ सकती है। कला, मीडिया या संचार से जुड़े लोग अपनी पहचान मजबूत करेंगे। परिवार में कोई पुराना विवाद या संपत्ति संबंधी मामला सुलझ सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा, और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई दूज पर शुभ मुहूर्त 2 घंटे 15 मिनट का समय शुभ, जानें तिलक करने का समय

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!