Aaj Ka Rashifal 7 December 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 7 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 7 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 7 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 7 Dec 2025 06:59 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 7 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 7 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने व्यापार में भी बरकत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबान सदी हुई रहेगी। सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है, लेकिन कोई प्रॅाब्लम नहीं है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य, 15 दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:अगले 7 महीने तक इन राशियों का जीवन होगा राजा जैसा, शनि की चाल देगी खूब लाभ

कर्क राशि- ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। बहुत तरह के विचार मन को भ्रमित करेंगे। सावधानी बरतें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में कंफ्यूजन या रुकावट रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति- बहुत तरह की चीजों में फंसे रहने के संकते हैं और व्यापार, व्यवसाय को लेकर के बहुत सारे रास्ते बनेंगे। इस वजह से कंफ्यूजन भी हो सकती है। थोड़ा सा क्लैरिटी रखिएगा। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन नाक, कान, गले पर थोड़ा ध्यान रखिए। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से धनु राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों के लिए टाइम रहेगा शानदार

तुला राशि- बहुत तरह के लोग नजदीक आ चुके हैं और कौटुंबिक सुख का मजा ले रहे हैं लेकिन कुछ नकारात्मक भी परेशान करेगी। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन निवेश अभी मत करिए। प्रेम, संतान का भरपूर सुख भोगेंगे। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- क्रोध पर काबू रखें। बाकी ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। बस थोड़ा सा कोई भी रिस्क लेने लायक नहीं है, स्वास्थ्य के मामले में भी। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। ओवरऑल अच्छा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान से थोड़ी सी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत लें। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष, कुंभ, मीन राशि आज शाम करें उपाय, शनि की साढ़ेसाती के कष्ट से मिलेगी राहत

मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम के लिए, संतान के लिए, लेखकों के लिए, कवियों के लिए, शुभता बनी रहेगी आपमें। अच्छे निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- घर में कुछ उत्सव का संकेत दिख रहा है। शुभ संस्कार की स्थिति बन रही है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। थोड़ी खट्टी-मिट्टी चीजें हो सकती हैं। थोड़ा छोटा-मोटा कलह हो सकता है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!