Aaj Ka Rashifal 30 August 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 30 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 30 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 30 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- 

Sat, 30 Aug 2025 05:34 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 30 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 August 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। बुध, शुक्र कर्क राशि में। सूर्य और केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि, चंद्रमा का प्रवेश वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 30 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- थोड़ा बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें और सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका व विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य, प्रेम,संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करें और लाल वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे और स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर केतु के नक्षत्र में, 30 अगस्त से इन राशियों को लाभ ही लाभ

कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी भी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 सितंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र की चाल दिखाएगी कमाल

कुंभ राशि- पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!