Aaj Ka Rashifal 27 September 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 27 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 27 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 27 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 27 Sep 2025 05:26 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 27 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 27 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम,संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल बाद सूर्य गोचर तुला राशि में, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। किया गया पराक्रम व्यावसायिक सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी और अपनों में भी बढ़ोतरी होगी। दोनों को बचाकर रखें। प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार भी ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 अक्टूबर तक शुक्र गोचर देगा लाभ, इन राशियों को मिलेगा धन-संपदा का सुख

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना व पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। प्रेम-संतान का साथ है व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली के बाद राहु की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

मीन राशि- यात्रा का योग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना व लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!