Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?
Number Horoscope Numerology 24 November 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 24 नवंबर को सोमवार का दिन है। मूलांक 8 आज आपका दिन सरप्राइज देने वाला है, अचानक लाभ की स्थिति आएगी।

Horoscope Numerology 24 November 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 24 नवंबर 2025 को सोमवार का दिन है। मूलांक 8 वालों आज आपका दिन सरप्राइज देने वाला है, अचानक लाभ की स्थिति आएगी। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा-
मूलांक 1
आज आपका दिन खास रहने वाला है, लवलाइफ में कोई नया शख्य मिलेगा। ऑफिस और बिजनेस दोनों में आपको इस समय खास मेहनत करनी होगी। आपको सावधान रहना होगा, ऑनलाइन पेमेंट के मामलों में। फिलहाल कोई बड़ी खरीददारी ना करें और कोशिश करें कि इस समय कहीं बड़ी जगह पैसा ना लगाएं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। साथियों से अनबन हो सकती है।
मूलांक 2
आज ऑफिस और बिजनेस में आपको अपनी काबिलियत साबित करने के मौके मिलेंगे। आपके साथ काम करने वाले और अधिकारी आपको सपोर्ट करेंगे।। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 3
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। ऑफिस और बिजनेस में इस समय सावधानी से काम करें, लवलाइफ में इस समय बहस करने से बचें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। हानि भी हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपकी हेल्थ इस वीक अच्छी है।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 आपका दिन अच्छी खबर लाने वाला होगा। आपको संतान की तरफ से लाभ होगा, इस समय बिजनेस अच्छा है, आगे बढ़ाने की सोचेंगे। ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी एक्टिव हो सकते हैं। इस समय किसी की आलोचना ना करें, ऑफिस गॉसिप से दूरी बना लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 5
बिजनेस बहुत ठीक-ठाक नहीं है, लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। इस समय किसी से कॉम्पिटीशन नहीं करना है। विरोधियों से सावधान रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 6
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। बिजनेस में इस समय लाभ हो सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कुल मिलाकर आपकी प्रमोशन इस समय हो सकती है। इस समय आपके घर में मंगलकार्य होंगे और परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक 7
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 8
आज आपका दिन सरप्राइज देने वाला है, अचानक लाभ की स्थिति आएगी। लेकिन रिसर्च करके ही आगे बढ़ें। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। वर्तमान में जीएं। मानसकि विचलन की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। आपके लिए विवाह आदि की तिथि भी आज तय हो सकती है।
मूलांक 9
आज करियर और पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी। हेल्थ के मामले में छोटे-मोटे इश्यू आ सकते हैं। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कफ जनित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन