Weekly Horoscope 21-27 September 2024 aries pisces zodiac sign saptahik rashifal predictions Weekly Horoscope: 21-27 सितंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 21-27 सितंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 21-27 सितंबर 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 19 Sep 2025 03:38 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 21-27 सितंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 21-27 September 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 21-27 सितंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्छे चल रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। शत्रु थोड़ा प्रभावित रहेंगे लेकिन आप जीत जाएंगे। अंत में आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। कुल मिलाकर अंत बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 20 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

वृषभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अच्छे निर्णय ले रहे हैं और एक शार्पनेस आपके अंदर आ जाएगी। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी थोड़ी रुककर होगी। मध्य में प्रेम और संतान पर ध्यान रखें। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। अंत में गुण-ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकिन स्वास्थ्य परेशान रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- शुभता विद्यमान है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय प्रभावित दिख रहा है। नकारात्मक ऊर्जा काम करेगी। मध्य में मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी हो सकती है। अंत में क्रोध पर काबू रखकर निर्णय लें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति ओवरऑल अच्छी है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर काबू रखकर चलें। मध्य में व्यवसाय थोड़ा उतार-चढ़ाव में रहेगा। व्यावसायिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। अंत में गृह कलह से बचें। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। लेकिन कोई बड़ी बात नहीं होगी। मध्य में धन हानि के संकेत हैं। कुटुंबों से न उलझें। अंत में व्यापार की स्थिति सुदृढ़ होगी। किया गया पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक शुभता बनी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- रौब-रुआब बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। बड़ी अच्छी स्थिति है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। मध्य में ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। अवसाद वाली स्थिति बनी रहेगी। अंत में धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लाल वस्तु को दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- थोड़े आक्रामक हो रहे हैं आप इन दिनों। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा में कष्ट। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, कर्ज की स्थिति ला सकती है। अंत बहुत अच्छा रहेगा एक रौब-रुआब बना रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए?

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लेकिन ऊर्जा की कमी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक स्थिति मध्यम। कोर्ट-कचहरी से बचें। मध्य में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ असमंजस वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अंत में में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और स्वास्थ्य भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्य समय का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। मध्य में व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। अंत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शानदार समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य में यात्रा से लाभ नहीं होगा। धर्म में अतिवादी नहीं बनें। अंत में व्यावसायिक सफलता के पूर्ण योग बन रह हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। एक अच्छी स्थिति दिख रही है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। नौकरी-चाकरी में भी थोड़ा मध्यम रहेगा। मध्य खराब है। वाहन थोड़ा धीरे चलाएं। अंत अच्छा हो जाएगा। एक अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मीन राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। जीवनसाथी भी तरक्की कर रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार इन दिनों अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। मध्य में स्वयं के स्वास्थ्य पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थोड़ा मध्यम समय रहेगा। अंत भी खराब नहीं है। यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!