Aaj Ka Rashifal 21 January 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 21 जनवरी: इन 4 राशियों के लिए परेशानी भरा दिन, कमाई में रहेगा उतार-चढ़ाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 21 जनवरी: इन 4 राशियों के लिए परेशानी भरा दिन, कमाई में रहेगा उतार-चढ़ाव

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 21 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 21 Jan 2026 05:35 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 21 जनवरी: इन 4 राशियों के लिए परेशानी भरा दिन, कमाई में रहेगा उतार-चढ़ाव

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026 Horoscope Today, आज का राशिफल 21 जनवरी 2026: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

इन 4 राशियों के लिए परेशानी भरा दिन, कमाई में रहेगा उतार-चढ़ाव

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। मन थोड़ा सा खिन्न रहेगा। समाचार के माध्यम से कुछ विवादास्पद समाचार या थोड़ा सा नेगेटिव समाचार मिल सकता है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में थोड़ा सी खराब स्थिति रहेगी। कुछ अधिकारियों से डाट पड़ सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य भी अच्छा है लेकिन सीने में विकार संभव है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति थोड़ा सा सही कही जाएगी लेकिन अभी भी आपको मान-सम्मान पर थोड़ी उंगली उठ सकती है। यात्रा में थोड़ा नुकसान हो सकता है तो थोड़ा मध्यम समय अभी भी हो रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार ठीक है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल बाद गुरु होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बढ़ेगी धन-दौलत

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जीवनसाथी का सानिध्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। उनका स्वास्थ्य भी परेशानी में दिख रहा है। स्वयं का स्वास्थ्य भी परेशानी में दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार ठीक है। नौकरी-चाकरी में बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेन्स बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। विद्यार्थी अभी नई कोई शुरुआत ना करें। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल बाद शनि-सूर्य आएंगे एक साथ, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार भी आपका ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है और कोई भी पराक्रम अभी रंग नहीं लाएगा। लेकिन परेशान मत होइए। आगे चलकर रिजल्ट मिलेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है लेकिन थोड़ा नाक, कान, गला पर ध्यान रखिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- धन हानि के संकेत है। निवेश अभी ना करें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना और काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 10 दिन तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर चंद्र के नक्षत्र में

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी, नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन थोड़ा सा संयमित रहे क्योंकि मानसिक चंचलता नुकसान कर सकती है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, बच्चों को लेकर के मन परेशान। प्रेम में थोड़ी नकारात्मक उर्जा का संचार होगा। और खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। थोड़ा मानसिक परेशानी और शारीरिक परेशानी देने वाला समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 21 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!