Aaj Ka Rashifal 2 August 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 2 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 2 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 2 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- 

Sat, 2 Aug 2025 05:46 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 2 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 August 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु व शुक्र मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 2 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रंगीन जीवन गुजारेंगे। बहुत खुश रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-31 अगस्त तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अगस्त का राशिफल
ये भी पढ़ें:गुरु, शनि की चाल से इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, खूब होगा फायदा

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, लिखने का काम करने वालों के लिए अच्छा समय। कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- मां का साथ होगा। घरेलू सुख बढ़ चढ़कर आनंद लेंगे। लेकिन थोड़ा गृह कलह भी हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धनोपार्जन होगा। लिक्विंड फंड में बढ़ोतरी होगी। लेकिन जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसा न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा होगा। सुखद समय का अनुभव होगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति सा लगेगा। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। सुखद समय महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, प्रेम-संतान अच्छा होगा व व्यापार अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध-सूर्य की चाल देगी लाभ

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अनुकूल समय महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- एक और दिन मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!