Saturn Rashifal Guru Horoscope Jupiter movement good days will begin for these 3 zodiacs गुरु, शनि की चाल से इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, खूब होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु, शनि की चाल से इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, खूब होगा फायदा

Saturn Rashifal Guru Horoscope Jupiter movement: गुरु की चाल पलटने के कुछ ही दिनों बाद कर्मफलदाता शनि मार्गी यानि सीधी चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। इन दोनों ग्रहों की चाल कुछ राशियों के जीवन में खुशियां बिखेर सकती है।  

Wed, 30 July 2025 06:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु, शनि की चाल से इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, खूब होगा फायदा

Saturn Rashifal Guru Horoscope: देव गुरु कुछ ही समय में मार्गी से वक्री होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि जब गुरु वक्री होंगे, तब शनि मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। ग्रहों के देव माने जाने वाले गुरु की उलटी चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर को गुरु मार्गी से वक्री हो जाएंगे। गुरु की चाल पलटने के कुछ ही दिनों बाद कर्मफलदाता शनि मार्गी यानि सीधी चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। इन दोनों ग्रहों का साथ में वक्री और मार्गी होना खास माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं, गुरु की उलटी चाल और शनि की सीधी चाल से किन राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है-

गुरु, शनि की चाल से इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, खूब होगा फायदा

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों गुरु की उलटी चाल और शनि की सीधी चाल आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

कर्क राशि: गुरु की उलटी चाल और शनि की सीधी चाल कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लग सकते हैं। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड्स से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए गुरु की उलटी चाल और शनि की सीधी चाल फायदेमंद साबित हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर सकते हैं। आकस्मिक धन-लाभ भी हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध-सूर्य की चाल देगी लाभ
ये भी पढ़ें:1-31 अगस्त तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अगस्त का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!