Transit of Mercury Rashifal Sun Horoscope Surya Budh Gochar Till 16 August these 3 zodiac will get benefits 16 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध-सूर्य की चाल देगी लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

16 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध-सूर्य की चाल देगी लाभ

Transit of Mercury Rashifal Sun Horoscope: एक ग्रहों के राजकुमार तो दूसरे ग्रहों के राजा। इन दोनों ग्रहों की युति शुभ मानी जाती है। कर्क राशि में बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों को मालामाल कर सकता है।

Wed, 30 July 2025 05:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध-सूर्य की चाल देगी लाभ

Transit of Mercury Rashifal Sun Horoscope: ज्योतिष विद्या में बुध और सूर्य ग्रह की चाल बेहद ही खास मानी जाती है। एक ग्रहों के राजकुमार तो दूसरे ग्रहों के राजा। ये दोनों ग्रहों की जब भी युति होती है, बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। इस समय दोनों ही ग्रह चंद्र की कर्क राशि में विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति 16 अगस्त तक बनी रहेगी। इसके बाद सूर्य गोचर करेंगे, जिससे बुधादित्य राजयोग भी समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क राशि में बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग किन राशियों का भाग्य जगा सकता है-

16 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध-सूर्य की चाल देगी लाभ

कर्क राशि: बुध और सूर्य की युति से बना बुधादित्य योग कर्क राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक सिचूऐशन में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए बुध और सूर्य की युति फायदेमंद मानी जा रही है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-31 अगस्त तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अगस्त का राशिफल
ये भी पढ़ें:31 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए बुध और सूर्य की युति का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!