Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: Today Horoscope Future Predictions for 12 zodiac signs Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 2 अप्रैल का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 2 अप्रैल का राशिफल

Horoscope 2 April 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 2 अप्रैल को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 2 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Thu, 2 April 2026 05:37 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 2 अप्रैल का राशिफल

Aaj ka Rashifal 2 April 2026: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा, चंद्रमा के नक्षत्र के होकर के बुध के घर में यानी कन्या राशि में बैठा है। यह एक अच्छी बात होगी ज्ञान के लिए, तेज चलने के लिए लेकिन कहीं-कहीं चंचलता पर नियंत्रण रखना चाहिए। अदरवाइज, यह चंचल मन कभी-कभी परेशानी में भी डाल देता है। तो तीव्रता रखिए लेकिन थोड़ा सा कंट्रोल्ड वे में चलिए। बुध, मंगल और राहु अभी भी कुयोग बनाकर के कुंभ राशि में बने हुए हैं। सूर्य, शनि का भी एक कुयोग तो नहीं कहेंगे लेकिन यह अच्छा योग भी नहीं होता है, मीन राशि में बने हुए हैं।

राशिफल-

मेष राशि: जीवनसाथी से समीपता बनी हुई है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी और निरस्तता भी बनी हुई है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान है। स्वयं का स्वास्थ्य भी साथ नहीं दे रहा है। चंद्रमा कष्ट भाव में और लग्नेश यानी राशिष खष्टेश और राहु के साथ जुड़े हुए हैं तो यह रोग का वाहक है। बहुत ध्यान देकर आगे चलिए और सबसे ज्यादा किस चीज का ध्यान देना है? मांसपेशियों की प्रॉब्लम न हो और रक्त विकार न हो। ऐसे में बजरंगबली को प्रणाम करना, उनके शरण में बने रहना, लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: राशिष द्वादश भाव में, जो शारीरिक क्षमता को कम करता है। एनर्जी लेवले को डाउन करेगा। उतना आप ऊर्जावान नहीं महसूस करेंगे। प्रेम की स्थिति शत्रु ग्रह के साथ है। निर्णय लेने की क्षमता इस समय खराब रहेगी। प्रेम में नकारात्मकता रहेगी। बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगी। जो लोग संतान वाले हैं तो कुल मिलाकर के इस समय आपकी मानसिक स्थिति किसी न किसी कारण से खराब रहेगी और अति भावुक, अति क्रोधी, नेगेटिविटी यह सब बनी रहेगी। थोड़े दिनों की बात है फिर आप ठीक होंगे। व्यापार ठीक चलता रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी आपकी। शनि देव को प्रणाम करना। गणेश जी को दुर्वा घास अर्पित करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है। नर्व से संबंधित प्रॉब्लम, त्वचा से संबंधित प्रॉब्लम, रक्त विकार का होना। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम लाभ, प्रेम से लाभ पहुंच रहा है। संतान आज्ञा का पालन कर रही है। संतान इस समय कमाने की तरफ जा रही है। जो लोग छोटे हैं वह इस बात पर ना ध्यान दें। उनकी संतान आज्ञा का पालन कर रही है। लेकिन जो, जो लोग कमाने वाले संतान एज ग्रुप में पहुंच गए हैं, वह कमाई की तरफ जा रहे हैं। तो आपकी स्थिति अच्छी कही जाएगी। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम में एक दूरी, नकारात्मक ऊर्जा कार्य करेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में इस समय उलझे रहेंगे। रिजल्ट नहीं आएगा। उलझते हुए जाएंगे। तो इस बात का ध्यान रखना है। प्रेम, संतान, व्यापार तीनों ही प्रभावित है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। इन तीनों के नकारात्मक होने के बावजूद भी भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि, यह सारी चीजें बनी रहेगी। लेकिन कलह से बचें। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पराक्रमी बने रहेंगे। कुछ भी अर्जित कर लेने की क्षमता इन दिनों रहेगी। तो कुल मिलाकर के ठीक-ठाक है, बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा। बात करते हैं।

तुला राशि: मन परेशान रहेगा। अनाप-शनाप खर्चे होंगे। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष मासिक राशिफल: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 से 30 अप्रैल तक का समय?

वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य पर पूरी तरीके से ध्यान रखिएगा। इस समय अच्छा नहीं चल रहा है। लेकिन आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और प्रेम-संतान भी अच्छा है। तो कुल मिलाकर के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, बाकी आपकी सारी स्थिति ठीक है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि: धनु राशि की स्थिति काफी अच्छी है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और व्यापार बहुत अच्छा है। कोर्ट-कचहरी में विजय। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद। लेकिन प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है। जो लोग संतान वाले हैं संतान की भी स्थिति अच्छी नहीं है। इन दोनों चीजों पर ध्यान देना पड़ेगा। बजरंगबली की शरण में रहिए। उन्हें प्रणाम करें, लाल वस्तु अर्पित करें और काली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ मासिक राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल तक का समय?

मकर राशि: अभी निवेश पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। निवेश के अलावा कोई प्रॉब्लम नहीं दिख रही है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जो पैसे आ रहे हैं उसको अभी रखिए, संचित करिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, इस बात पर थोड़ा ध्यान दीजिए। प्रेम संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: बचकर पार करिए। स्वास्थ्य प्रतिकूल दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: जीवनसाथी के साथ बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा और नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन मासिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल तक का समय?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!