मिथुन मासिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Gemini Horoscope Monthly, Mithun Rashi Rashifal: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना…

Gemini Monthly Horoscope, मिथुन राशिफल: अप्रैल का महीना मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस माह में काम भी रहेगा और उलझन भी। महीने की शुरुआत से ही आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। एक काम खत्म नहीं होगा कि दूसरा का भी आ जाएगा। कई बार लगेगा कि सब कुछ एक साथ क्यों हो रहा है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, बस काम को एक-एक करके निपटाएं। जो लोग जल्दीबाजी करेंगे, उनसे गलती होने के आसार रहेंगे। महीने के मध्य के बाद थोड़ी राहत मिलेगी और चीजें धीरे-धीरे सही ट्रैक पर आने लगेंगी। घर का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन काम की वजह से आप ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
आगे पढ़ें, मिथुन राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि का लव राशिफल- रिश्तों के मामले में यह महीना थोड़ा संभलकर चलने का है। पार्टनर के साथ बातचीत होगी, लेकिन कई बार बात ठीक से समझ में नहीं आएगी। छोटी बात को बड़ा बनाने से बचना होगा। अगर आप हर चीज को दिल पर लेंगे तो तनाव बढ़ेगा। बेहतर रहेगा कि खुलकर बात करें और चीजों को वहीं खत्म कर दें। शादीशुदा लोगों को भी थोड़ा समय निकालकर एक-दूसरे के साथ बैठना चाहिए। सिंगल लोगों के लिए किसी नए इंसान से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन शुरुआत में ही ज्यादा उम्मीदें रखना सही नहीं रहेगा।
मिथुन राशि का करियर राशिफल- कामकाज के मामले में यह महीना आपको व्यस्त रखेगा। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको जल्दी-जल्दी फैसले लेने पड़ सकते हैं। शुरुआत में थोड़ा कन्फ्यूजन रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब साफ होने लगेगा। सीनियर्स की नजर आपके काम पर रहेगी, इसलिए लापरवाही से बचना जरूरी है। महीने के अंत तक आपके काम की तारीफ हो सकती है। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए नए मौके सामने आ सकते हैं, लेकिन हर मौके को तुरंत पकड़ना जरूरी नहीं है।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल- पैसों के मामले में यह महीना ठीक रहेगा, लेकिन खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आमदनी बनी रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। इसलिए पहले से प्लान बनाकर चलना जरूरी होगा। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। महीने के दूसरे हिस्से में थोड़ी राहत मिल सकती है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसके वापस आने की उम्मीद बन सकती है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल- सेहत को लेकर इस महीने लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। काम की वजह से थकान बढ़ सकती है और नींद भी पूरी नहीं हो पाएगी। इससे चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें और समय पर खाना खाएं। बाहर का ज्यादा खाना खाने से बचें। सिरदर्द या कमजोरी की शिकायत हो सकती है। अगर समय पर आराम करेंगे और अपनी दिनचर्या ठीक रखेंगे तो महीने के आखिर तक हालत संभल जाएंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन