Aaj Ka Rashifal 19 August 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 19 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 19 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 19 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 19 Aug 2025 05:27 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 19 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 August 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। केतु और सूर्य सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 19 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अत्यधिक अच्छा दिख रही है। बहुत अधिक ऊर्जा व्यावसायिक ऊर्जा आप में है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। मुख से फूल बरसेंगे और किसी भी काम में आप विजय पा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 सितंबर तक इन राशियों की मौज ही मौज, चंद्र के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा लाभ

मिथुन राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है, जबकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है और व्यापार ठीक ठाक रहेगा लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। कई नए माध्यम बनेंगे आय के। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। राजनीतिक गलियारों में बड़ी शुभता के साथ आपका नाम लिया जाएगा एक व्यावसायिक, राजनीतिक और सरकारी शुभ दिन कहा जाएगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य की चाल का कमाल, 30 अगस्त तक इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म हो चुकी है। यात्रा शुभकारी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आप तरक्की करेंगे आपका जीवन साथी भी तरक्की करेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 19 अगस्त का दिन कैसा रहेगा?

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। किसी तरीके की कोई ट्रेनिंग करना है, लिखने पढ़ने की शुरुआत करनी है, अत्यंत शुभकारी समय। जो फिल्मकार हैं, व्यंग्यकार हैं, लेखक हैं, कवि हैं, एक्टर हैं, सबके लिए शुभ। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। घर में कोई शुभ संकेत दिख रहा है, शुभ संस्कार दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत अच्छा। शिवजी का अभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!