Rashifal Mars Transit Moon constellation These zodiacs will have a lot of fun till 3 September 3 सितंबर तक इन राशियों की मौज ही मौज, चंद्र के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 सितंबर तक इन राशियों की मौज ही मौज, चंद्र के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा लाभ

Rashifal Mars Transit 2025 : इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल बुध की कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में मंगल का गोचर कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। 

Mon, 18 Aug 2025 09:30 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 सितंबर तक इन राशियों की मौज ही मौज, चंद्र के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा लाभ

Rashifal Mars Transit: ग्रहों के सेनापति का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल शक्ति, भाई, साहस, पराक्रम, भूमि, रक्त, युद्ध और एनर्जी के कारक माने जाते हैं। इस समय मंगल बुध की कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, हस्त नक्षत्र में मंगल 3 सितम्बर की शाम तक विराजमान रहने वाले हैं। हस्त नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में मंगल का गोचर किन राशियों का भाग्य रौशन कर सकता है-

3 सितंबर तक इन राशियों की मौज ही मौज, चंद्र के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा लाभ

मेष राशि: हस्त नक्षत्र में मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 18 से 24 अगस्त का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

तुला राशि: हस्त नक्षत्र में मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए हस्त नक्षत्र में मंगल का गोचर शुभ माना जा रहा है। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशि में सूर्य गोचर, आज से 1 महीने तक इन राशियों को भाग्य का साथ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 18-24 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!