Transit Sun movement Horoscope Surya Rashifal in Ketu Nakshatra golden time for these 3 zodiacs till 30 August सूर्य की चाल का कमाल, 30 अगस्त तक इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य की चाल का कमाल, 30 अगस्त तक इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

Transit Sun movement Horoscope Surya Rashifal: कल ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह ने मघा नक्षत्र में गोचर किया है। सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में होने से कुछ राशियों का भाग्य रौशन हो सकता है। कहीं आप भी उन लकी राशियों में शामिल तो नहीं? 

Mon, 18 Aug 2025 01:41 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य की चाल का कमाल, 30 अगस्त तक इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

Transit Sun movement: ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर हर महीने होता है। इस समय सूर्य देव सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य को मान सम्मान, नेतृत्व क्षमता, उच्च पद का कारक ग्रह माना गया है। कल 17 अगस्त के दिन सूर्य ग्रह ने मघा नक्षत्र में गोचर किया है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में होने से कुछ राशियों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। पंचांग के अनुसार, 30 अगस्त की शाम तक सूर्य इसी नक्षत्र में ही विराजमान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं केतु के हस्त नक्षत्र में सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सूर्य की चाल का कमाल, 30 अगस्त तक इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

सिंह राशि: केतु के हस्त नक्षत्र में सूर्य का गोचर सिंह राशि के लोगों के भाग्योदय का कारण बन सकता है। बिजनेस कर रहें लोगों को प्रॉफिट हो सकता है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं खत्म हो सकती है। सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी। व्यापार में बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर यह समय और यह गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए केतु के हस्त नक्षत्र में सूर्य का गोचर बेहद ही शुभ नजर आ रहा है। व्यापार की स्थिति मजबूत बनेगी। वहीं, जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। पिता से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: केतु के हस्त नक्षत्र में सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थितियां मजबूत बनेगी साथ ही धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। वहीं, किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 सितंबर तक इन राशियों की मौज ही मौज, चंद्र के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा लाभ
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 18 से 24 अगस्त का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!