Aaj Ka Rashifal 17 May 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 17 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 17 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 17 May 2025 05:30 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 17 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- बुध मेष राशि में। सूर्य वृष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

17 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मई को सूर्य का वृषभ गोचर, कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन
ये भी पढ़ें:12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु गोचर, 14 मई से इन राशियों को फायदा

मिथुन राशि- जीवन आनंददायक गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। बस भावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान भी ठीक है। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के योग हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पराक्रमी बने रहेंगे और यह पराक्रम रंग लाएगा। जो भी आपने डिजाइन किया है, उसे कार्यरूप दें, खासतौर पर व्यावसायिक। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति भी काफी बेहतर है। व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अपनों का साथ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!