Guru Rashifal Jupiter Transit 2025 in Gemini Horoscope Mithun Gochar these zodiacs will benefit from May 14 Guru: 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु गोचर, 14 मई से इन राशियों को फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Guru: 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु गोचर, 14 मई से इन राशियों को फायदा ही फायदा

Guru Rashifal Jupiter Transit 2025: गुरु मिथुन राशि में गोचर करने के बाद अतिचारी अवस्था में आ जाएंगे, जिसका अर्थ है गुरु की चाल में तेजी आ जाएगी। 14 मई को गुरु के मिथुन गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं-

Tue, 13 May 2025 06:03 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Guru: 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु गोचर, 14 मई से इन राशियों को फायदा ही फायदा

Guru Rashifal Jupiter Transit 2025, 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु गोचर: गुरु ग्रह की चाल महत्वपूर्ण और खास मानी जाती है। गुरु को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग 12 महीने का समय लगता है। इस वक्त गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां उन्होंने 1 मई, 2024 के दिन प्रवेश किया था। पंचांग के अनुसार, गुरु 14 मई को लगभग रात 11:20 पर मिथुन राशि में एंटर करेंगे। गुरु 17 अक्टूबर तक मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में गोचर करने के बाद अतिचारी अवस्था में आ जाएंगे, जिसका अर्थ है गुरु की चाल में तेजी आ जाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु की अतिचारी चाल 2032 तक मानी जा रही है। आइए जानते हैं 14 मई को गुरु के मिथुन गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं-

14 मई से इन राशियों को फायदा ही फायदा

मेष राशि: मेष राशि वालों आपके लिए गुरु का मिथुन गोचर शानदार साबित हो सकता है। गुरु के शुभ प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर होगा। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन पहले से काफी सुधर जाएगी। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सप्ताह गुरु, सूर्य, राहु, केतु गोचर, इन 3 राशियों को अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:शुक्र के वृषभ गोचर से बनेगा राजयोग, 4 राशियों के लिए समय बेहद खास

मिथुन राशि: गुरु का मिथुन गोचर इस राशि वालों को फायदा दे सकता है। आपकी राशि के लग्न भाव में गुरु का गोचर होगा। कमाई बढ़ने की संभावना है। कुछ लोगों के करियर में अटके काम रफ्तार पकड़ेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का आनंद उठायेंगे। इन्वेस्टमेंट के तौर भी समय अच्छा माना जा रहा है। कुछ शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

सिंह राशि: गुरु के मिथुन गोचर से सिंह राशि वालों को लाभ मिल सकता है। आपकी राशि से 11वें घर में गुरु गोचर करेंगे। कारोबारियों को प्रॉफिटेबल डील हासिल हो सकती है। इस दौरान व्यापार की स्थिति भी बढ़िया रहने वाली है। धन का आगमन होगा। नए नौकरी तलाशने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!