Horoscope Sun Transit 2025 Surya Gochar in Vrishabh Rashi good days for these zodiacs will start Sun Transit: 15 मई को सूर्य का वृषभ गोचर, कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: 15 मई को सूर्य का वृषभ गोचर, कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Horoscope Sun Transit 2025: 15 मई को 12:20 ए एम पर ग्रहों के राजा वृषभ राशि में एंटर करेंगे। सूर्य का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्योदय का कारण बन सकत है तो कुछ की मुसीबतें भी बढ़ सकता है।

Wed, 14 May 2025 07:44 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sun Transit: 15 मई को सूर्य का वृषभ गोचर, कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Horoscope Sun Transit 2025, 15 मई को सूर्य का वृषभ गोचर: बस कुछ ही घंटों बाद सूर्य देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के वृषभ गोचर को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। पंचांग के अनुसार, 15 मई को 12:20 ए एम पर ग्रहों के राजा वृषभ राशि में एंटर करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि में सूर्य लगभग 1 माह तक विराजने वाले हैं। फिर 15 जून को वृषभ राशि से अलविदा लेकर सूर्य मिथुन राशि में जाएंगे। सूर्य का वृषभ गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है तो कुछ की मुसीबतें भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य गोचर किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट डालने वाले हैं-

कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

सिंह राशि: सूर्य का वृषभ गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। आपकी राशि से दशम भाव में गोचर होगा। अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। यह गोचर आपके लिए आय के नए स्रोत पैदा कर सकता है। पद बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु गोचर, 14 मई से इन राशियों को फायदा
ये भी पढ़ें:कल वृषभ संक्रांति पर 06 घण्टे 47 मिनट्स तक पुण्यकाल, जानें भद्रा का साया कब तक

कर्क राशि: सूर्य का वृषभ गोचर 15 मई को होगा, जिसके फल स्वरुप कर्क राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहने वाला है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। इस राशि के लोगों के लिए कारोबार व आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार में सफलता मिलेगी साथ ही मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपके शत्रु भी आपका सहयोग करने के लिए आगे आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 15 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!