Aaj Ka Rashifal 16 September 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 16 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 16 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 16 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 16 Sep 2025 05:24 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 16 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 September 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में गुरु, चंद्रमा। शुक्र कर्क राशि में। सूर्य, केतु सिंह राशि में। बुध कन्या राशि में स्वग्रही। मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 16 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी अपनों का साथ होगा। कोई नए व्यापार की शुरुआत या एक्जिस्टिंग कोई व्यापार में कोई बहुत अच्छा होने का योग बन रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- कुटुंबों में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर। प्रेम,संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा। धनार्जन होता रहेगा और शुभता के साथ धन आएगा। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से सिंह राशि में शुक्र, 9 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

मिथुन राशि- सौमयता के प्रतीक, शुभता के प्रतीक, आकर्षण के केंद्र, समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अत्यधिक खर्चे से थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मन में ये संतोष रहेगा की शुभ कार्यों में खर्च कर रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा लाभप्रद रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- धनु राशि की स्थिति बहुत अच्छी। आपस में सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेम, संतान भी अच्छा होगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ये शुभ समय कहा जाएगा। भगवान गणेश को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लगेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। अपने अगर कोई डायबिटिक है उस पर ध्यान रखिए। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय और प्रेम और संतान के लिए अच्छा समय। मानसिक स्थिति बहुत शुभता के साथ रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। भावुकता पर काबू रखें। अति भावुक न बनें। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 15 से 21 सितंबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मीन राशि- घरेलू सुख बढ़ चढ़कर लेंगे। घर में कोई शुभ संस्कार हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की बड़ी खरीदारी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। भगवान गणेश को प्रणाम करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!