Aaj Ka Rashifal 15 October 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 15 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 15 Oct 2025 05:29 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र कन्या राशि में। बुध और मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह भी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोज-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर शुक्र की तुला राशि में, 27 अक्टूबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ

मिथुन राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम, संतान, अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, 27 अक्टूबर तक इन राशियों को फायदा ही फायदा

तुला राशि- कोट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली पर कब पूजा करना रहेगा सबसे उत्तम, बनेगा 6 ग्रहों का अद्भुत संयोग

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी, चाकरी की स्थिति सुदृण होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। रंगीन दिन गुजरेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टरबेंस भी बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लेखकों के लिए, व्यापारियों के लिए, विद्यार्थियों के लिए कलमकारों के लिए बहुत अच्छा समय। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। छोटी नोंक-झोंक से बचें और भावुक होकर कोई निर्णय न लें। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!