Aaj Ka Rashifal 14 October 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 14 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 14 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 14 Oct 2025 05:31 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 14 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 October 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। कर्क राशि में चंद्रमा। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र कन्या राशि में। बुध और मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 14 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़ा गृह कलह के संकेत रहेंगे। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, 27 अक्टूबर तक इन राशियों को फायदा ही फायदा

मिथुन राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। अपनों में वृद्धि होगी। जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश अभी रोक कर रखें। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन घबराहट बेचैनी से परेशान होगा। खर्च की अधिकता रहेगी बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में, 23 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। शुभ समाचार की प्राप्ति। सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कानूनी पचड़ों से बाहर आएंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 14 अक्टूबर को 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

धनु राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी, चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लिखने पढ़ने के लिए अच्छा समय। भावुकता में आकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 13-19 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!