Aaj Ka Rashifal 11 October 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 11 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 11 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 11 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 11 Oct 2025 05:31 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 11 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 October 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र का प्रवेश कन्या राशि में हो गया है, जहां पर नीच के होंगे और सूर्य के साथ संयोग करेंगे। जहां पहले शुक्र केतु के साथ थे, उससे यह बेहतर परिवर्तन है। मंगल और बुध तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 11 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अच्छा समय। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- पॉजिटिव बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, गुरु की चाल दिवाली के बाद मचाएगी धमाल, रंग लाएगी 3 राशियों की किस्मत

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकता है। पार्टनरशिप में उठा-पटक हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर गई है व व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का गोचर कन्या राशि में, करवा चौथ से पहले इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम-संतान ठीक है व व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम-संतान पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार अच्छा है। बस भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में, 17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन

कुंभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!