Aaj ka rashifal 11 June 2026: Today horoscope Mesh to meen rashi daily future prediction आज का राशिफल 11 जून: लक्ष्मी योग कई राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां, बढ़ेगा धन का आवक, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज का राशिफल 11 जून: लक्ष्मी योग कई राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां, बढ़ेगा धन का आवक

Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: आज चंद्रमा के साथ शनि और मंगल का संयोग कई राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

Thu, 11 June 2026 04:50 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का राशिफल 11 जून: लक्ष्मी योग कई राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां, बढ़ेगा धन का आवक

Aaj ka rashifal 11 June 2026: सूर्योदय के समय चंद्रमा, शनि के साथ रेवती नक्षत्र में विषयोग बना के चलेंगे। इसके बाद मंगल के साथ मेष राशि में संयोग करेंगे। चंद्रमा और मंगल के संयोग से लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। आज नक्षत्र रेवती रहेगा, यह बुध का नक्षत्र है। यह 27वां नक्षत्र होता है, मूल की तरह इसकी शांति कराई जाती है। लेकिन ये अद्भुत योग बनेगा और अत्यंत शुभकारी होगा। आज सूर्य वृषभ राशि में। बुध स्वगृही मिथुन राशि में। शुक्र और गुरु, कर्क राशि में जहां गुरु उच्च के हैं। केतु, सिंह राशि में और राहु, कुंभ राशि के गोचर में हैं।

पढ़ें 11 जून का मेष से लेकर मीन राशि का हाल-

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। चली आ रही शारीरिक और मानसिक परेशानी दूर होगी। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा और संतान की स्थिति में सुधार होगा, नव प्रेम का आगमन संभव है। निवेश के लिए अनुकूल समय रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह अच्छा समय है। अद्भुत समय कहा जाएगा। नीली वस्तु का दान करना और शुभता देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशिफल 11 जून: आज शुभता से भरा दिन कर रहा आपका इंतजार

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश थोड़ा सा सोच-विचार करके करिए क्योंकि घाटा लगने की उम्मीद है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। अत्यंत शुभकारी खर्च की अधिकता थोड़ा सा मन को परेशान कर सकती है। बाकी आपकी बहुत अच्छी स्थिति है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा और धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की बहुत अच्छी स्थिति है। नव प्रेम का आगमन और पुराने प्रेम में बहुत अच्छी परिपक्वता के साथ आप आगे बढ़ेंगे। निवेश के लिए अत्यंत शुभ समय है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- शुभता के प्रतीक बने हुए हैं और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल रहा है। प्रेम परिपक्वता के साथ आगे बढ़ रहा है और कंधा से कंधा मिलाकर के चल रहा है। संतान वालों की भी ऐसी ही स्थिति है। कंधा से कंधा मिलाकर आपकी संतान चल रही है। व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश थोड़ा सोच-समझकर करें। सोचना-समझना यह है कि कहां पैसा लगाएं जहां ज्यादा लाभ होगा। बाकी आपकी अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी का भी बहुत अच्छा समय चल रहा है। जीवनसाथी के साथ भी आपका बहुत अच्छा समय चल रहा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा सा निवेश एक बार आकलन करके करें। लाभ निश्चित है। निवेश से नुकसान की स्थिति नहीं दिख रही है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है और जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात दिख रही है लेकिन कोई रिस्क नहीं लें। आप निवेश कर सकते हैं। अच्छी स्थिति है क्योंकि धनेश आपके एकादश भाव में बैठा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 11 जून 2026: आज मिलेगा सितारों का साथ, बढ़ेगा धन का आवक

तुला राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम की स्थिति बड़ी अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छी स्थिति आपकी चल रही है। रंगीन बने हुए हैं, छुट्टी सा महसूस कर रहे हैं। अत्यंत शुभकारी समय, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। निवेश के लिए अच्छा समय है। प्रेम के लिए अच्छा समय है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का थोड़ा सा शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है और निवेश के लिए अनुकूल समय है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धनु राशि की स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ा भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। संतान के लिए अच्छा समय रहेगा। नवप्रेम का आगमन निश्चित है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा और निवेश कर सकते हैं आप। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। आप लग्जरी में निवेश कर सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। निवेश सोच-समझ करके करें। लेकिन भूमि, भवन, वाहन में निवेश आप कर सकते हैं। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में सुधार शुरू हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। थोड़ी सी केवल नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है, लेकिन छोटी-मोटी परेशानी होगी, कोई बड़ा संक्रमण नहीं होगा। निवेश सोच-समझ करके ही करें। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है और मानसिक तौर पर आप बहुत परिपक्व हो रहे हैं। आप आज अलग-अलग अच्छे-अच्छे निर्णय ले पाएंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है, निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल समय है। एक शुभ समय कहा जाएगा, किसी भी तरीके की कोई दिक्कत नहीं नजर आ रही है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद इन 4 राशियों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!