Capricorn Horoscope Today 11 June 2026 Aaj ka makar rashifal dailyfuture predictions मकर राशिफल 11 जून 2026: आज मिलेगा सितारों का साथ, बढ़ेगा धन का आवक और मिलेगी गुड न्यूज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर राशिफल 11 जून 2026: आज मिलेगा सितारों का साथ, बढ़ेगा धन का आवक और मिलेगी गुड न्यूज

Aaj ka makar rashifal 11 June 2026: मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। यह राशि चंक्र की 10वीं राशि है। आज मकर राशि वालों को जहां कुछ मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ खास जगहों पर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Thu, 11 June 2026 04:35 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
मकर राशिफल 11 जून 2026: आज मिलेगा सितारों का साथ, बढ़ेगा धन का आवक और मिलेगी गुड न्यूज

Capricorn Today Horoscope 11 June 2026, आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों की आज स्थिति अच्छी है। सितारे आपके पक्ष में रहेंगे लेकिन गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए परिवार से जुड़े मामलों को बहुत सावधानी से संभालें। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। मां के स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

मकर लव राशिफल-

प्रेम के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। नए प्रेम का आगमन और पुराने प्रेम की अनबन खत्म हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें माता-पिता का सहयोग मिल सकता है और प्रेम अब विवाह की ओर जा सकता है। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ एक यादगार शाम बिताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशिफल 11 जून: आज शुभता से भरा दिन कर रहा आपका इंतजार

मकर करियर राशिफल-

आज आपके नौकरी-चाकरी की स्थिति अत्यंत शुभकारी रहने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। मीटिंग में अपने विचारों और राय को आत्मविश्वास के साथ शेयर करें, उच्चाधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों को निवेशकों से फंड मिल सकता है, जिससे व्यापार को विस्तार मिल सकता है।

मकर आर्थिक राशिफल-

मकर राशि की आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह के बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें, वरना हानि हो सकती है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाएं और बचत पर जोर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में वृषभ राशि पर शुरू होगा साढ़ेसाती का पहला चरण, जानें शनि कैसे देंगे फल?

मकर सेहत राशिफल-

मकर राशि वालों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी तरह की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आएगी। हालांकि आज बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें और खूब पानी पिएं। मौसमी फलों का सेवन करना आपके सेहत को लाभ पहुंचाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे।

कुल मिलाकर मकर राशि वालों का बहुत अच्छा समय चल रहा है। हर तरफ से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, बस परिवार से जुड़ा मसला बड़ा नहीं बन पाए, इस बात का ध्यान रखें। भगवान विष्णु को प्रणाम करना और पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 11 जून: मेष राशि आज पैसों के मामले में दिन बेहद लाभकारी,पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!