Aaj Ka Panchang 17 February 2026: आज भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण, जानें अमावस्या दान पुण्य मुहूर्त और सूर्य ग्रहण टाइम
Aaj Ka Panchang 17 February 2026, Panchang Today : ज भौमवती अमावस्या और वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें अमावस्या दान पुण्य मुहूर्त और सूर्य ग्रहण टाइम चंद्रमा आज के पंचांग से जानें वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 17 February 2026, Panchang Today : ज भौमवती अमावस्या और वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें अमावस्या दान पुण्य मुहूर्त और सूर्य ग्रहण टाइम चंद्रमा आज के पंचांग से जानें वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त
आज की तिथि जानें
17 फरवरी, मंगलवार, शक संवत्: 28 माघ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 06 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 28 शब्बान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन कृष्ण अमावस्या तिथि सायं 05.31 मिनट तक। शतभिषा नक्षत्र, परिघ योग रात्रि 12.29 मिनट तक पश्चात शिव योग, नाग करण। चंद्रमा मकर राशि में प्रातः 09.06 मिनट तक उपरांत कुंभ राशि में। सूर्य उत्तरायण। शिशिर ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। फाल्गुन अमावस। भौमवती अमावस। पंचक प्रारंभ प्रातः 09.06 मिनट से।-पं. ऋभुकांत गोस्वामी
आज भौमवती अमावस्या, स्नान और दान का मुहूर्त
भौमवती अमावस आज है, आज के लिए स्नान और दान करना शुभ होता है। पंचक प्रारंभ प्रातः 09.06 मिनट से शुरू हो रहे हैं, ये अग्नि पंचक हैं। पंचक में शुभ काम करने की मनाही होती है। इसिलए इस दिन शुभ काम नहीं करने चाहिए। आज अमावस्या तिथि मंगलवार के कारण इसे भौमवती अमावस्या कहते हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या भी कहते हैं। यह अमावस्या सुख, संपत्ति और सौभाग्य देने वाली होती है। स्नान करने और दान का आज मुहूर्त सुबह 4 बजे से 7 बजे तक है। इसके बाद पितरों के लिए श्राद्ध आदि कर सकते हैं।
आज सूर्य ग्रहण, वलयाकार, भारत में नहीं और सूतक भी नहीं
आज वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण 2 मिनट 20 सेकेंड तक पीक पर रहने के बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा। दोपहर 3.30 मिनट से शुरू होकर सूर्य ग्रहण रात 7:57 पर खत्म हो जाएगा।यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 32 मिनट की अवधि का होगा।सूर्य कुंभ राशि में लग रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला यह ग्रहण वलयाकार (कंकण) सूर्य ग्रहण होगा।सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिससे भारत में इसका धार्मिक या ज्योतिषीय प्रभाव मान्य नहीं होगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त 05:12 ए एम से 06:07 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:39 ए एम से 07:02 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:49 ए एम से 12:29 पी एम विजय मुहूर्त 01:51 पी एम से 02:32 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:13 पी एम से 05:40 पी एम सायाह्न सन्ध्या 05:16 पी एम से 06:38 पी एम
अमृत काल 04:27 ए एम, फरवरी 18 से 06:11 ए एम, फरवरी 18
निशिता मुहूर्त 11:41 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 18
अशुभ समय
राहुकाल 02:43 पी एम से 03:59 पी एमR
यमगण्ड 09:35 ए एम से 10:52 ए एम
गुलिक काल 12:09 पी एम से 01:26 पी एम विडाल योग पूरे दिन
वर्ज्य 06:00 पी एम से 07:45 पी एम दुर्मुहूर्त 09:05 ए एम से 09:46 ए एम
गण्ड मूल पूरे दिन 10:46 पी एम से 11:41 पी एम
बाण रोग - 07:07 ए एम, फरवरी 18 तकBaana भद्रा 11:54 ए एम से 12:38 ए एम, फरवरी 18




साइन इन