Aaj Ka Panchang 15 May 2026: आज है मासिक शिवरात्रि, सर्वार्थ सिद्धि योग में करें शुभ काम, देखें 15 मई का मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 15 May 2026: आज शुक्रवार है। 15 मई को चंद्रमा मेष राशि में है। दिक्र पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ-साथ शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। जानें आज के दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 15 May 2026: द्रिक पंचाग के अनुसार आज मासिक शिवरात्रि है। साथ ही आज वृषभ संक्रांति का विशेष संयोग बन रहा है। दिक्र पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ-साथ शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आज दोपहर 2:21 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। सुबह 8:31 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। अगले दिन सुबह 5:11 बजे अमावस्या लग जाएगी।
वहीं सुबह 8:31 बजे तक वणिज करण रहेगा। इसके बाद शाम 6:54 बजे तक विष्टि करण और फिर रात में शकुनि करण रहेगा। ऐसे में आज के दिन शुभ काम को करना सही होगा। आज के दिन धैर्य के साथ समझदारी से काम लें। साथ ही कोई भी फैसला लेते वक्त जल्दबाजी ना दिखाएं।
मासिक शिवरात्रि पर आज करें ये उपाय
आज मासिक शिवरात्रि के खास अवसर पर भगवान शिव को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। इसी के साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शुभ फल मिलेंगे। शाम के वक्त दीया जलाकर शिव चालीसा पढ़ें। इस दिन सच्चे मन से पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें। इससे जिंदगी में सुख-समृद्धि आएगी और मानसिक शांति मिलेगी। वहीं भगवान शिव के आशीर्वाद से सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5:49 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:56 बजे
15 मई के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:13 बजे से 5:01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:56 बजे से 12:49 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 1:43 बजे से 3:10 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 10:44 बजे से 12:23 बजे तक
यमगंड: दोपहर 3:39 बजे से 5:18 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 7:28 बजे से 9:06 बजे तक
15 मई को ग्रहों की स्थिति
ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आज सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जिसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है। वहीं चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। इस ग्रह स्थिति का असर कई लोगों पर दिखेगा। आज के दिन की एनर्जी का सही इस्तेमाल करें। आज धैर्य और स्टेबिलिटी बनाए रखना ज्यादा जरूरी होगा। कोशिश करें कि आज आज का दिन पूजा-पाठ में निकलें। रिएक्शन देने से बचें। आज जितना संयम रखेंगे उतना सही होगा।
क्या कहते हैं आज के नक्षत्र?
आज दिन की शुरुआत अश्विनी नक्षत्र में होगी और रात 8:14 बजे के बाद भरणी नक्षत्र शुरू होगा। अश्विनी नक्षत्र ऊर्जा तेजी देता है जिससे काम जल्दी होंगे। वहीं भरणी नक्षत्र शाम के बाद गंभीरता बढ़ा देगा। आज अपने शब्दों और भावनाओं पर कंट्रोल रखें।




साइन इन