Aaj ka Rashifal 15 मई 2026: आज मंगल- चंद्रमा का लक्ष्मी योग, बुधादित्य योग भी, भाग्य का साथ किन राशियों को, पढ़ें राशिफल
आज अत्यंत शुभकारी योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए अच्छे योग लेकर आएगा,इससे आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय से आप जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग बना हुआ है मेष राशि में। मंगल स्वगृही हैं, चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र (केतु के नक्षत्र) के होकर यहां एक शतभिषा वाला नक्षत्र 'मूल' का नक्षत्र बना रहे हैं। मूल नक्षत्र जैसा है, इसकी मूल की शांति होती है। यह अत्यंत शुभकारी योग भी कहा जाएगा, कोई भी नक्षत्र हो, कुछ भी कोई भी बात हो, क्योंकि मंगल स्वगृही हैं, चंद्रमा के साथ लक्ष्मी योग बन रहा है। ऐसी कुंडली मांगली भी कही जाती है, लेकिन स्वगृही मंगल होने के नाते मंगल दोष नहीं लगेगा। किसी भी तरीके का यह कॉम्बिनेशन किसी भी दोष में नहीं आएगा, यह उत्तम योग बना देगा। सूर्य-बुध का बुधादित्य राजयोग वृषभ राशि में है। यहां भी बुधादित्य एक अच्छा योग बना रहा है, मतलब बुधादित्य कई तरीके की चीजों में उतना अच्छा फल नहीं देता है, लेकिन बुद्ध मित्र क्षेत्रीय हैं और सूर्य एक अच्छी स्थिति में शुक्र के घर में हैं, तो बुधादित्य यह अच्छा योग बन रहा है। शुक्र और गुरु, दोनों शुभ ग्रह मिथुन राशि में बैठे हैं जहाँ पर गुरु 'सम' हैं और शुक्र बहुत अच्छी स्थिति में हैं, तो यह भी एक अच्छा योग है। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि
आप ओजस्वी और तेजस्वी बने रहेंगे। ज़रूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। आप एक तेज़-तर्रार व्यक्ति माने जाएंगे। सरकारी तंत्र से जुड़ाव होगा और राजनीतिक लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार- सबकुछ अद्भुत है। लाल वस्तु को अपने पास रखना और भी शुभकारी होगा।
वृषभ राशि
आपकी स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ा खर्च बढ़ सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान के साथ नज़दीकी बढ़ेगी; अगर आप प्रेम में हैं या संतान वाले हैं, तो आपसी दूरियां कम होंगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह अत्यंत शुभ समय है। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
आप शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं और पुराने रास्तों से भी धन का आगमन हो रहा है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। बस एक बात का ध्यान रखें- सरकारी तंत्र से किसी भी तरह की पंगेबाजी न करें और पिता के साथ मिल-जुलकर रहें। सूर्य देव को जल देना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
कर्क राशि
एक नई यात्रा शुरू होगी, और जीवन में सुधार आना शुरू हो चुका है। आपको प्रेम और संतान का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत शुभकारी है और आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार, सब कुछ बहुत अच्छा रहने वाला है। उपाय के तौर पर लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। रोज़ी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे और धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
परिस्थितियों के प्रतिकूल होने के कारण थोड़ा बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
तुला राशि
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और प्रेम विवाह की ओर बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, हालांकि अभी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम बनी हुई है, लेकिन व्यापार अच्छा है। उपाय के तौर पर पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत शुभकारी समय है। लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय है, बस प्रेम में 'तू-तू मैं-मैं' से बचें और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिख रही है। व्यापार और स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण निर्णय अभी किसी भावना में बहकर न लें। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति भी बेहतर है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
कुंभ राशि
आप पराक्रमी बने रहेंगे और यह पराक्रम व्यावसायिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी होगा। प्रेम, संतान और व्यापार—तीनों ही पक्ष अच्छे दिख रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और लिक्विड फंड (नकद धन) में बढ़ोतरी होगी। अपनों के साथ संबंधों में भी सुधार और विस्तार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार- सभी क्षेत्र बहुत अच्छे हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।




साइन इन