3 zodiacs including Libra are blessed with Goddess Lakshmi blessings Venus effects lucky zodiacs तुला समेत इन 3 राशियों पर रहती मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि, खूब कमाती हैं धन-दौलत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तुला समेत इन 3 राशियों पर रहती मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि, खूब कमाती हैं धन-दौलत

कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि बनी रहती है। इन राशियों का जीवन प्रेम और सुख, समृद्धि भरा माना जाता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे मेंं, जिन पर मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि सदैव बनी रहती है-

Tue, 9 June 2026 08:52 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तुला समेत इन 3 राशियों पर रहती मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि, खूब कमाती हैं धन-दौलत

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का कनेक्शन माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र न केवल लग्जरी बल्कि सुंदरता, कला और अट्रैक्शन के भी कारक माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र की शुभ स्थिति होने पर जीवन में धन, दौलत और सुख की कमी नहीं रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि बनी रहती है। ऐसी राशियों को धन कमाने में बहुत ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़ते हैं। इन राशियों का जीवन प्रेम और सुख, समृद्धि भरा माना जाता है। ये राशियां स्वभाव में भी बेहद अट्रैक्टिव पाई जाती हैं। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे मेंं, जिन पर मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि रहती है-

तुला समेत इन 3 राशियों पर रहती मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि, खूब कमाती हैं धन-दौलत

क्या तुला राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है?

जवाब है हां, तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि पर माता लक्ष्मी की शुभ दृष्टि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा कोशिश नहीं करनी पड़ती है। तुला राशि का जातक भौतिक सुख का आनंद लेते हैं। इनकी लव लाइफ में भी रोमांस की कमी नहीं रहती है। ये अपनी पर्सनालिटी से सभी का दिल जीत लेते हैं। पैसे कमाने में भी काफी माहिर होते हैं। फाइनेंशियल तौर पर अच्छी स्थिति में रहते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है।

क्या कर्क राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है?

कर्क राशि के जातकों पर लक्ष्मी माता मेहरबान रहती हैं। इस राशि के जातक काफी क्रिएटिव और चार्मिंग पर्सनालिटी वाले माने जाते हैं। इनके जीवन में सुख-संपदा का अभाव नहीं रहता है। ये लाइफ में कामयाबी हासिल करते हैं। धन कमाने में भी इनके पास कई नायाब आइडिया रहते हैं। इस राशि के जातकों का आर्थिक जीवन भी शानदार रहता है।

क्या वृषभ राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है?

वृषभ राशि के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। इस राशि के जातक कम मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल कर लेते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी शानदार रहता है। इस राशि के जातकों को धन से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा नहीं झेलनी पड़ती हैं। आर्थिक तौर पर भी इनका जीवन स्टेबल बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि गोचर से बरसेंगी खुशियां, आने वाले 23 दिन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर!
ये भी पढ़ें:58 दिन तक इन राशियों की लाइफ में होंगे बड़े बदलाव, बुध गोचर से होगा जबरदस्त लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:अगले 11 दिन तक ये तीन राशियां रहें बेहद सावधान, इस खतरनाक योग से बढ़ेगी टेंश
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!