राजनीतिक हिंसा की जांच पूर्व जज से कराएगी BJP, बंगाल के घोषणा पत्र में पूरा ऐक्शन प्लान
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रति जारी की है। इसमें भाजपा ने राज्य में IIT, AIIMS जैसे बड़े संस्थान बनाने का भी वादा किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रति जारी की है। इसमें भाजपा ने राज्य में IIT, AIIMS जैसे बड़े संस्थान बनाने का भी वादा किया है। इसके अलावा पार्टी का कहना है कि राज्य में सत्तारूढ़ TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ श्वेत पत्र भी लाया जाएगा।
अमित शाह ने कहा, 'एक करोड़ स्व रोजगार और रोजगार हम निर्मित करेंगे। उद्योगों को लगाकर हम नई रोजगारी खड़ी करेंगे। स्टार्टअप का जाला बुनेंगे। स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के माध्यम से हजारों युवाओं को उद्योग साहसिक बनाने का काम करेंगे। बेरोजगार युवाओं को 3 हजार की मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा भी भारतीय जनता पार्टी भरोसा दिलाती है।'
उन्होंने कहा, 'उत्तर बंगाल हमेशा विकास से दूर रहा है। यहां एक एम्स, आईआईटी और आईआईएम और फैशन डिजाइनिंग संस्थान। ये चारों संस्थान उत्तर बंग के अलग-अलग हिस्सों में बनाकर हम उत्तर बंग के विकास को सुनिश्चित करने का काम करेंगे।' उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रसार के लिए 'वंदे मातरम्' संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा
भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे
शाह ने कहा कि अगर सरकार बनी, तो टीएमसी के भ्रष्टाचार के खिलाफ श्वेत पत्र लाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'और सरकार की पाई पाई जिन भ्रष्टाचारियों ने खाई है, उनको कानून के जरिए जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम भाजपा करेगी। जितनी भी राजनीतिक हिंसा हुई है, फिर चाहे किसी भी दल के खिलाफ हुई हो। उसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज का कमीशन बनाकर त्वरित गति से सारे केस अंजाम तक पहुंचाने का काम करेंगे।'
अमित शाह का कार्यक्रम
शुक्रवार को शाह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया। हालांकि, उन्हें गुरुवार रात पहुंचना था, लेकिन वह शुक्रवार दोपहर को बंगाल पहुंचे। खबर है कि गृह मंत्री शाम करीब चार बजे पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और खड़गपुर में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।
चुनाव कार्यक्रम
दो राज्यों केरल और असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि तमिलनाडु में चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को होगा। अधिकारियों ने बताया कि केरल और पुडुचेरी में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, वहीं असम में दो स्थानों पर चुनाव से संबंधित हिंसा के सिलसिले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन