पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा, प्रचार के दौरान BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई; पुलिस समेत कई घायल
चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार के चुनाव प्रचार के दौरान भीषण हिंसा भड़क उठी। बसंती बाजार के पास उपद्रवियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार के चुनाव प्रचार के दौरान भीषण हिंसा भड़क उठी। बसंती बाजार के पास उपद्रवियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और कम से कम 8-10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद कम से कम 8 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद भारी संख्या में सीएपीएफ और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार चुनाव प्रचार कर रहे थे। सरदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं और पुलिस पर भी हमला किया। तृणमूल ने बीडीओ और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर भाजपा पर हमला करने की कोशिश की है। वे अपनी हार से डरे हुए हैं। मेरे भाई पर भी हमला हुआ और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित वीडियो में दिखाया गया है कि उपद्रवियों के एक समूह ने एक व्यक्ति को बांस की लाठियों से बुरी तरह पीटा जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। झड़प के दौरान एक आरएएफ जवान को भागते हुए भी देखा गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक घायल बीजेपी कार्यकर्ता ने बताया कि लगभग 8-10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। मैं पुलिस वैन के साथ था। बसंती बाजार के पास मुझ पर पीछे से हमला किया गया। उपद्रवियों के पास हथियार थे और वे हमें बांस की लाठियों से पीट रहे थे। फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




साइन इन