BJP Pushes Hard in Bengal PM Modi to Hold 14 Rallies CM Yogi Plans a Whirlwind Campaign Schedule बंगाल में जबरदस्त जोर लगा रही बीजेपी, पीएम मोदी करेंगे 14 रैलियां; सीएम योगी के धुआंधार कार्यक्रम, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में जबरदस्त जोर लगा रही बीजेपी, पीएम मोदी करेंगे 14 रैलियां; सीएम योगी के धुआंधार कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी पूरा जोर लगा रही है। अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कम से कम 14 कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में होंगे। गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी 8 कार्यक्रम फिक्स किए गए हैं। 

Fri, 20 March 2026 11:13 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में जबरदस्त जोर लगा रही बीजेपी, पीएम मोदी करेंगे 14 रैलियां; सीएम योगी के धुआंधार कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला फतह करने के लिए बीजेपी इस बार पूरी ताकत झोंक रही है। दो चरणों में होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए बीजेपी के शीर्ष नेताओं का आवागमन शुरू हो गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में अगले महीने 14 रैलियां और रोडशो करेंगे। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने इन कार्यक्रमों की पुष्टि की है। गृह मंत्री अमित शाह के भी कम कार्यक्रम नहीं हैं। वह कम से कम 8 रैलियां और रोडशो करेंगे।

सात सभाओं को संबोधित करेंगे बीजेपी अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन पश्चिम बंगाल में कम से कम सात सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के छह कार्यक्रम रखे गए हैं। इसके अलावा पीयूष गोयल, किरण रिजिजू समेत अन्य केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार में उतर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में धुरंधरों पर भरोसा, 'दीदी' को नहीं करेगी टारगेट; भाजपा का सीक्रेट प्लान

चुनाव प्रचार में उतरेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। अब तक की जानकारी के मुताबिक उनके 8 कार्यक्रम फिक्स किए गए हैं। इसमें जनसभाएं और रोडशो दोनों शामिल हैं। अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती राज्य में कम से कम 10 सभाओं का हिस्सा होंगे। इसके अलावा कई रोडशो और पब्लिक मीटिंग भी केरंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत ट्रेन पर बिहार में फिर चले पत्थर, मोतिहारी में एफआईआर

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि लोगों के उत्साह से ही पता लग रहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने जा रही है। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन होना है। बता दें कि बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। इसके बाद 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बीजेपी ने गुरुवार को 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें 'संदेशखलि आंदोलन' का चेहरा मानी जाने वाली रेखा पात्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ अधिकारी को शामिल किया गया है। सूची में अन्य प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष तपस रॉय और अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली भी शामिल हैं। रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण सीट से तृकां की लवली मैत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, जबकि एक अन्य अभिनेता और खड़गपुर सदर के मौजूदा विधायक हिरण चटर्जी को हावड़ा के श्यामपुर से तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के नदबासी जना के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने अधिवक्ता प्रियंका तिब्रेवाल को एंटाली से उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने कोलकाता उच्च न्यायालय में तृणमूल सरकार के खिलाफ कई मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तिब्रेवाल ने 2021 में भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।