Amit Shah says Didi Mamata Banerjee wants to build a Babri Masjid keeping Humayun Kabir दीदी कान खोलकर सुन लो, बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे; चुनावी मंच से गरजे अमित शाह, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

दीदी कान खोलकर सुन लो, बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे; चुनावी मंच से गरजे अमित शाह

चुनावी मंच से अमित शाह ने कहा, 'ये दीदी अपने हुमायूं कबीर को साथ में रखकर यहां बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है। दीदी कान खोलकर सुन लो भाजपा की सरकार आ रही है और बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद हम नहीं बनने देंगे।'

Tue, 14 April 2026 04:54 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
दीदी कान खोलकर सुन लो, बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे; चुनावी मंच से गरजे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगरामपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये दीदी अपने हुमायूं कबीर को साथ में रखकर यहां बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है। दीदी कान खोलकर सुन लो भाजपा की सरकार आ रही है और बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद हम नहीं बनने देंगे। ये हुमायूं कबीर दीदी का ही एजेंट है और दीदी आपके इशारे पर वो बाबरी मस्जिद बना रहा है। दीदी आपका समय अब समाप्त हो गया है। यहां भाजपा सरकार आने वाली है यहां बाबरी मस्जिद नहीं बन सकता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है हाउस फाइल 2513? जो अमेरिकी H1-B वीजा को करेगा कुंद, भारतीयों पर क्या असर

अमित शाह ने वादा किया कि पश्चिम बंगाल से अन्य राज्यों को आलू की आपूर्ति करने की इजाजत दी जाएगी ताकि यहां के किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा, 'भाजपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा, सिंडिकेट राज का खात्मा किया जाएगा और घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।' शाह ने पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को भी दोहराया कि उत्तरी बंगाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), 600 बिस्तर के कैंसर अस्पताल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय प्रबंधन संस्थान (IMM) और खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत हिंदू राष्ट्र नहीं, SC के जस्टिस की बड़ी दलील; संविधान का दिया हवाला

चुनावी मंच से TMC पर बरसे अमित शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल का विभाजन किए बिना संवैधानिक तरीके से दार्जिलिंग पहाड़ियों में निवास करने वाले गोरखा समुदाय के मुद्दे का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि राजबंशी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा और दार्जिलिंग में एक पारिस्थितिकी अनुकूल रोमांचक खेल केंद्र की स्थापना की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलकित जैन और बार्बी जैन हाजिर हों! I-PAC केस में ED ने भेजा समन; कब बुलाया?

मालदा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, 'चुनाव आयोग SIR कर रहा है, घुसपैठियों के नाम निकाल रहा है लेकिन दीदी इनके लिए रो रही हैं। दीदी, आपका समय अब समाप्त हो गया है। जनता आपको टाटा कह रही है। केवल उत्तर बंग, न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम भाजपा करेगी।'