monsoon kab aayega barish ki jankari when will monsoon arrive in kerala imd updates delhi rain Monsoon India: पिछले साल से 5 दिन लेट हुआ मॉनसून, केरल पहुंचने में अभी कितनी देर; UP के लिए गुड न्यूज, Weather Hindi News - Hindustan
More

Monsoon India: पिछले साल से 5 दिन लेट हुआ मॉनसून, केरल पहुंचने में अभी कितनी देर; UP के लिए गुड न्यूज

Monsoon India: दो कारणों से कमजोर मॉनसून या इसमें देरी हो सकती है। पहला, पश्चिम प्रशांत में एक तूफान बन रहा है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रहा है। वहीं, लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक चक्रवात तैयार हो रहा है, जिसके चलते केरल में ज्यादा बारिश नहीं हो पा रही है।

Fri, 29 May 2026 09:55 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Monsoon India: पिछले साल से 5 दिन लेट हुआ मॉनसून, केरल पहुंचने में अभी कितनी देर; UP के लिए गुड न्यूज

Monsoon India: केरल में बारिश का दौर जारी है, लेकिन अब तक मॉनसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है। खास बात है कि साल 2025 की तुलना में मॉनसून की बारिश करीब 5 दिन की देरी हो चुकी है। दक्षिण भारतीय राज्य में मॉनसून की एंट्री की सामान्य तारीख 1 जून है, लेकिन IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया था कि 26 मई तक मॉनसून आ सकता है। जानते हैं कि क्या है ताजा स्थिति।

अभी कहां है मॉनसून

IMD ने शुक्रवार को बताया है कि अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। 28 मई के अपडेट के मुताबिक, मॉनसून श्रीलंका, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहुंच गया है। इसके बाद अगला नंबर केरल और तमिलनाडु का ही है। माना जा रहा है कि जून के अंत तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूरा देश कवर कर लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉनसून केरल आने में ही हुआ लेट, दिल्ली कब तक पहुंचेगा; UP में बारिश के आसार

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार शाम राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा, 'राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में पहले ही गरज के साथ बारिश शुरू हो चुकी है और शाम तक दिल्ली में भी यह सिलसिला शुरू होने तथा पूरी रात जारी रहने का अनुमान है।' 'पलावत के अनुसार, शुक्रवार को आंधी-बारिश की तीव्रता और बढ़ने के आसार हैं तथा यह दौर 30 मई तक जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि 30-31 मई को इस मौसम प्रणाली के गुजरात की तरफ बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मानसून-पूर्व बारिश के मौजूदा दौर के दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में और अप्रैल में हुई मानसून-पूर्व बारिश के मुकाबले अधिक तीव्र रहने की संभावना है, जिससे पूरे शहर में बड़े पैमाने पर वर्षा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉनसून पर आ गया नया अपडेट, यूपी-दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कब पहुंचेगा?

केरल पहुंचने में हो सकती है देरी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मई से 4 जून तक केरल में सूखा रह सकता है। वहीं, 4 से 11 जून के बीच स्थिति कुछ सुधर सकती है। ERF यानी एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट के अनुसार, बारिश 11 जून के बाद रफ्तार पकड़ सकती है।

क्यों हो रही है मॉनसून में देरी

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो कारणों से कमजोर मॉनसून या इसमें देरी हो सकती है। पहला, पश्चिम प्रशांत में एक तूफान बन रहा है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रहा है। वहीं, लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक चक्रवात तैयार हो रहा है, जिसके चलते केरल में ज्यादा बारिश नहीं हो पा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ रहा है विनाशकारी तूफान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; मॉनसून का भी जानें हाल

UP का मौसम

IMD ने शुक्रवार को बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 मई, पश्चिम राजस्थान में 31 मई से 2 जून और पूर्वी राजस्थान में 31 मई से 3 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जम्मू और कश्मीर में 30 मई, हिमाचल प्रदेश में 29 मई, उत्तराखंड में 29 से 30 मई के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 30 मई, झारखंड और ओडिशा में 29 से 31 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल में 29 मई को बारिश के आसार हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।