Monsoon Update UP Bihar Delhi Date North India IMD Rainfall Alert Weather Update Kab Barish Hogi Relief from Heatwave Monsoon: मॉनसून पर आ गया नया अपडेट, UP-दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कब पहुंचेगा?, Weather Hindi News - Hindustan
More

Monsoon: मॉनसून पर आ गया नया अपडेट, UP-दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कब पहुंचेगा?

Monsoon Update: मौसम विभाग ने मॉनसून पर नया अपडेट देते हुए कहा है कि मॉनसून दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। जानिए यूपी-बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कब पहुंचेगा मॉनसून

Thu, 28 May 2026 09:40 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Monsoon: मॉनसून पर आ गया नया अपडेट, UP-दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कब पहुंचेगा?

Monsoon 2026 Update, Rain Alert: उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बारिश का लंबा दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मॉनसून जो पहले समय से चार दिन पहले आ रहा था, वह लेट हो गया। पहले केरल में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है 26 मई को लग रही थी, लेकिन अब इस महीने पहुंचना काफी मुश्किल है। अगले महीने की शुरुआत में मॉनसून केरल पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने मॉनसून पर नया अपडेट देते हुए कहा है कि मॉनसून 27 मई को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के बचे हिस्सों, पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, दक्षिण पश्चिम, पूर्वी मध्य और पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के बचे हिस्सों और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आज यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वहीं, दिल्ली में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। 30 मई को जम्मू कश्मीर, 28-29 मई को हिमाचल प्रदेश, 28-30 मई के दौरान उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। 31 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 31 मई से दो जून तक पश्चिमी राजस्थान में और 31 मई से तीन जून तक पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश होने वाली है। 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ आंधी जिसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे होगी के चलने की संभावना है। वहीं, 28, 29 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में, 28 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 29 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ आंधी जिसकी स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, के आने की संभावना है।

जानिए, कब कहां पहुंचेगा मॉनसून?

मॉनसून को लेकर मौसम विभाग मैप जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि मॉनसून कब कहां पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून 25 जून, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सबसे पहले मॉनसून 15 जून, दूसरे इलाकों में 20 जून को पहुंचता है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में मॉनसून के पहुंचने की तारीख 15 और 20 जून होती है। वहीं, गुजरात में 15 जून से 25 जून के बीच मॉनसून पहुंच जाता है। महाराष्ट्र की बात करें तो 10 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार में मॉनसून 10 और 15 जून तक पहुंच सकता है। वहीं, राजस्थान में मॉनसून के पहुंचने की तारीख 25 जून से पांच जुलाई के बीच में है। इसी के आसपास इन राज्यों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।