IMD Rainfall Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
IMD Rainfall Alert, Weather Update 17 February: नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम बिगड़ने वाला है। पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए, किस राज्य के लिए मौसम विभाग की क्या चेतावनी आई है।

IMD Rainfall Alert, Weather Update 17 February: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी किए अलर्ट में बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसकी वजह से 17 और 18 फरवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होगी। इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, इस हफ्ते उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। 17 व 18 फरवरी को थोड़ी राहत मिलेगी। इस हफ्ते गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ज्यादा से ज्यादा तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ज्यादा रहने वाला है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा में कुछ जगहों पर घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश, मेघालय में कुछ जगहों में घना कोहरा रहा।
इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी, उत्तराखंड में 18 व 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश/बर्फबारी होगी। अंडमान व निकोबार द्वीप में 16-18 फरवरी के दौरान गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में 17 व 18 फरवरी को गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को बारिश, बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। दक्षिण तमिलनाडु, केरल, माहे में 21 व 22 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने वाली है।
उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान
न्यूनतम तापमान की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलने वाली है। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री की वृद्धि, उसके बाद अगले चार दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। गुजरात में अगले दो दिनों में कोई महतवपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, उसके बाद इसमें तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान नॉर्मल से दो से चार डिग्री ज्यादा रहने वाला है। 17 व 18 फरवरी को थोड़ी राहत मिलेगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन