IMD mansoon alert weather update 18 may up bihar north delhi india heatwave temperature rise IMD monsoon alert: उत्तर भारत में हीटवेव के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मानसून पर क्या अपडेट?, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD monsoon alert: उत्तर भारत में हीटवेव के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मानसून पर क्या अपडेट?

Mansoon update: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। IMD के मुताबिक मानसून तेजी के साथ भारत की मुख्य भूमि की तरफ आगे बढ़ रहा है। इसके 26 मई के आसपास केरल के तट से टकराने की प्रबल संभावना है।

Mon, 18 May 2026 04:34 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
IMD monsoon alert: उत्तर भारत में हीटवेव के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मानसून पर क्या अपडेट?

weather update 18 may: उत्तर भारत इन दिनों गर्मी की चपेट में है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सूर्य की तपिश अपना कहर ढा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले मानसून को लेकर अलर्ट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी के साथ भारत की तरफ बढ़ रहा है। 26 मई के आस पास इसके केरल तट से टकराने की उम्मीद है। मानसून की उम्मीद के बीच उत्तर भारत और मध्य भारत के लोगों को अभी हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इन क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश लोगों को राहत पहुंचाएगी, लेकिन गर्मी की तपिश कम नहीं होगी।

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के इलाके हीट वेव से परेशान रहेंगे, तो वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, मेघायल और हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में 18 मई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, कोंकण, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में 18 से लेकर 22 मई तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिरने और 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग के बीच IMD ने दी राहत की तारीख,इस दिन से बारिश

तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है मानसून

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी के साथ भारत की मुख्य भूमि की तरफ बढ़ रहा है। 26 मई के आस पास इसके केरल के समुद्री तट से टकराने की पूरी संभावना है। वर्तमान में यह दक्षिणी अरब सागर और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पास है। इसको आगे बढ़ाने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है। यह लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से राहत नहीं, कल बिहार के कई जिलों में ठनका-बारिश के आसार

उत्तर भारत में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 24 मई के बीच राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश चंडीगढ़, हरियाणा पंजाब, दिल्ली में हीववेव और भीषण हीटवेव का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 18 मई को भीषण हीटवेव चलने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 18 से लेकर 23 मई तक गर्मी और भी ज्यादा तेज पड़ेगी। गर्मी के हालात इस कदर होंगे कि इन सभी राज्यों में आने वाले समय में रात के तापमान में भी वृद्धि होगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी भारत के राज्य भी लगातार बारिश और गर्मी से परेशान रहेंगे। ओडिशा के तटीय इलाकों में 18 से 19 मई के बीच हल्की बारिश और तेज धूप की वजह से उमस पड़ने की संभावना है। यही हाल आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों का भी रहेगा। इसके अलावा कराइकल और माहे में भी भीषण गर्मी पडे़गी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के जनता दरबार में बिहार से पहुंची महिला, परेशानी पूछने पर जवाब से गदगद सीएम

पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ भीषण बारिश

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में 18 मई और आने वाले कुछ दिनों तक हल्की से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 18 से 22 मई के बीच तेज गरज के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इन हवाओं का असर मैदानी इलाकों जैसे कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, उत्तर प्रदेश तक रहेगा।

दक्षिण भारत में मौसम का क्या हाल?

दक्षिण भारत भी पिछले दिनों की तरह ही आने वाले कुछ दिनों में हल्की से तेज बारिश का सामना करेगा। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, यनम, केरल, माहे लक्ष्यद्वीप में 18 से 22 के बीच तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों और तेलंगाना के कई इलाकों में 19 से 22 मई तक तेज गरज के साथ बारिश होगी। तमिलनाडु,कराइकल और तटीय कर्नाटक इलाकों में तेज बारिश होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।