strong winds and rain alert for 2 days western disturbance set to disrupt delhi ncr weather latest update 2 दिन तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR के मौसम को फिर डिस्टर्ब करेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

2 दिन तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR के मौसम को फिर डिस्टर्ब करेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

Delhi NCR Weather : उत्तर भारत में दो दिन बात एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके असर से दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तेज आंधी बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम का यह बदलाव भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत दे सकता है।

Tue, 9 June 2026 09:13 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2 दिन तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR के मौसम को फिर डिस्टर्ब करेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

राजधानी दिल्ली 12 दिन बाद एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है। खासतौर पर पिछले चार दिनों में तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है। दिल्ली में इस समय दिन जहां झुलसाने वाले हो रहे हैं, वहीं रात की गर्मी के चलते भी लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। दिल्ली में अगले दो दिन पारा 44 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में दो दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ दिलाएगा राहत

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता दिखेगी। इसके चलते 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज धूल भरी आंधी आ सकती है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कब आएगा मॉनसून? सामने आईं संभावित डेट; छतरी-रेनकोट निकाल लें बाहर

11-12 को आंधी के आसार

11 और 12 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

तेज गर्मी के लिए तैयार रहें

दिल्ली के लोगों को अगले दो दिनों के बीच और भी भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी रह सकती है। हवा तेज होने के चलते लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दिन-रात के तामपान में इजाफा

बता दें कि, पिछले चार दिनों से मौसम की कोई बड़ी गतिविधि नहीं हुई। रविवार को एक बहुत ही छोटे इलाके में तेज आंधी और हल्की बारिश हुई थी, जिसका पूरी दिल्ली के तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 27 मई के बाद अब जाकर दिल्ली का तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। दिल्ली के लोगों के लिए स्थिति ज्यादा परेशानी भरी इसलिए है क्योंकि दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान भी सोमवार को सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

रिज का इलाका रहा सबसे ज्यादा गर्म

राजधानी दिल्ली का रिज क्षेत्र सोमवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि,लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उमस से बिहार है बेहाल, कब शुरू होगी राहत वाली बारिश;जानिए मौसम का हाल

आगे बढ़ रहा मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को मॉनसून अरब सागर के कुछ और हिस्सों समेत महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ इलाकों में प्रवेश कर चुका है। अगले दो से तीन दिनों में पूरे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दक्षिण में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी भारत और पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में नौ से 11 जून के बीच लू की चेतावनी जारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों में बारिश, 11 जून से पूरे उत्तराखंड में झमाझम; केदारघाटी में एक मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।