aaj ka mausam 30 may kab hogi barish up bihar delhi weather snowfall पहाड़ों में बर्फबारी, यूपी से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट; कब तक कूल बना रहेगा मौसम, Weather Hindi News - Hindustan
More

पहाड़ों में बर्फबारी, यूपी से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट; कब तक कूल बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो से तीन दिन मौसम कूल रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 31 मई तक बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा उत्तराखंड में बर्फबारी का भी अलर्ट है।

Sat, 30 May 2026 07:37 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
पहाड़ों में बर्फबारी, यूपी से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट; कब तक कूल बना रहेगा मौसम

मई महीने की शुरुआत भी बारिश से हुई थी और अंत में भी बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। मई बीतते-बीतते उत्तर भारत का मौसम कूल हो गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कम से कम अगले दो दिन मौसम ठंडा बना रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में तूफान के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई तक राजधानी दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी। 30 मई यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 31 मई को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

यूपी में भी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 47डिग्री को भी पार कर गया था। हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30और 31 मई को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर 60से 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला राजस्थान का मौसम

राजस्थान का भी मौसम पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदल गया है। 30 और 31 मई को इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजममेर, भरतपुर, उदयपुरा संभाग में शनिवार को तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

बिहार में तूफानी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, गोपालगंज, गया, सिवान, जहानाबाद, सारण, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 60 से 70 किमी प्रितघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

केरल कब पहुंचेगा मॉनसून

इस बीच, आईएमडी ने कहा कि केरल में अगले छह दिनों के भीतर मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में मौसमी वर्षा दीर्घकालिक औसत (एलपीए) का लगभग 90 प्रतिशत रहने की संभावना है, जिसमें मॉडल त्रुटि 4 प्रतिशत तक हो सकती है। देश में कुल मौसमी वर्षा का दीर्घकालिक औसत (1971–2020 के आंकड़ों के आधार पर) 87 सेंटीमीटर है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस मानसून के दौरान सामान्य वर्षा होने की संभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 साल में सबसे खराब मॉनसून! महंगाई का खतरा मंडराया, क्या-क्या हो सकता है महंगा?

हरियाणा-पंजाब में भी गर्मी से राहत

हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे रहकर 30 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने अगले दो दिनों में राज्यभर में व्यापक बारिश और आंधी का अनुमान जताते हुए तेज हवाएं, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल में बारिश

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने चार जून तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार शाम राज्य की राजधानी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिसके बाद शनिवार के लिए किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 10 जिलों में आंधी, बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉनसून को लेकर बुरी खबर, IMD ने बताया अल-नीनो का हाल; जून में भयंकर हीटवेव

उत्तराखंड में हो सकती है बर्फबारी

उत्तराखंड में आईएमडी ने शनिवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। विभाग ने 'नजर बनाए रखने' की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं और बिजली कड़कने के साथ आंधी आने के लिए सतर्क रहने को कहा है। पूर्वानुमान के अनुसार, राज्यभर में अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि, इसके बाद अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उत्तर भारत के बाहर कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ जोरदार आंधी-तूफान आया। झारखंड में भी बारिश हुई, जबकि आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को तमिलनाडु में भी बारिश का अनुमान जताया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।