वेलेंटाइन डे पर चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर, ‘Ex’ के नाम पर रखवाओ कॉकरोच का नाम
प्यार में गम खाए आशिकों के लिए एक चिड़ियाघर गजब का ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के तहत जू लोगों को अपने एक्स के नाम पर कॉकरोच का नाम रखने का मौका दे रहा है।

फरवरी का महीना शुरू होते ही वेलेंटाइंस डे की तैयारियां भी शुरू हो गई है। प्रेमी जोड़ों के लिए इस दिन को बेहद खास माना जाता है। हालांकि प्यार में गम खाए लोगों के लिए यह खुशी का मौका नहीं होता है। अब ऐसे लोग जिनके प्यार को उनके एक्स ने ठुकरा दिया गया है, उनके लिए पोलैंड का एक चिड़ियाघर गजब का ऑफर दे रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस ऑफर के तहत लोग अपने एक्स का नाम चिड़ियाघर में मौजूद कॉकरोच के नाम पर रखवा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलैंड के ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर ने 2023 में सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी। जू लोगों को अपने एक्स के नाम पर एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच का नाम रखने और उसे एक बिल्ली को खिलाने का मौका देता है। उन्होंने इस साल इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया है।
एक फेसबुक पोस्ट में चिड़ियाघर ने इस कैंपेन के बारे में लिखा, "आपके एक्स के लिए एकदम सही तोहफा।" बयान में कहा गया कि यह लोगों को प्रतीकात्मक रूप से एक अध्याय बंद करने का मौका देता है, साथ ही एक अच्छे काम में मदद भी करता है। TVP वर्ल्ड के अनुसार, 50 ज़्लॉटी (1,290 रुपये) खर्च करके प्रतिभागी एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को गोद ले सकते हैं और उसका नाम अपने एक्स के नाम पर रख सकते हैं, जिसके बदले में उन्हें एक इलेक्ट्रॉनिक गोद लेने का सर्टिफिकेट मिलेगा।
वहीं जो लोग 150 ज़्लॉटी यानी करीब 3,870 रुपये) खर्च करने को तैयार हैं, उन्हें कीड़े के अंजाम का फोटोग्राफिक सबूत भी मिलेगा। इसके अलावा बदला और गहरा है तो VIP पैकेज लेने के लिए करीब 7000 रूपये खर्च करने होंगे। इसके बाद एक्स के नाम वाले कॉकरोच को मीरकैट को खिलाने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर लोग इस पर बेहद मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन