सिम और इलेक्ट्रोनिक चिप्स से निकाला लाखों का सोना, सोशल मीडिया पर वायरल
चीन में एक व्यक्ति ने खराब हो चुकी मोबाइल सिमों और इलेक्ट्रोनिक्स के कचड़े से 27 लाख का सोना निकाला है। उसने इस पूरी प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से लोगों के साथ साझा भी की है। हालांकि, उसने साफ किया कि जब तक आपको प्रक्रिया पता न हो तब तक यह न करें।

एक इंसान ने कमाल करते हुए मोबाइल सिम और इलेक्ट्रोनिक कचरे से लाखों रुपए का सोना निकाला है। उसने इन इलेक्ट्रोनिक्स चिप और सिमों से सोना निकालने की प्रक्रिया को सोशल मीडिया साइट पर भी डाला जिससे लोगों के बीच में इलेक्ट्रोनिक कचरा खरीदने की होड़ मच गई। बाद में बढ़ती डिमांड को देखते हुए उस व्यक्ति ने लोगों से कहा कि अगर उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी नहीं है कि सोना निकालना कैसे है तो यह उनका नुकसान भी हो सकता है।
एससीपी की रिपोर्ट के के मुताबिक दक्षिण पूर्वी चीन के हुइझोउ में रहने वाले कियाओ को ऐसा सामान इकट्ठा करने का बहुत शौक था। वह पेशेवर रूप से भी कीमती धातुओं की रिकवरी ा काम करता है। 20 जनवरी को पोस्ट किए गए एक वीडियो में कियाओ ने सोना निकालने की अपनी प्रक्रिया दिखाई, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और वीडियो को 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया।
वीडियो में कियाओ को बड़ी मात्रा में पुराने सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप को रासायनिक प्रक्रियाओं जैसे जंग, विस्थापन और गर्म करने के जरिए प्रोसेस करते हुए दिखाया गया। छानने और रिफाइनिंग के बाद, कियाओ ने लगभग 191 ग्राम सोना दिखाया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख युआन (लगभग 27 लाख रुपये) आंकी गई।
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कियाओ ने बताया कि यह सोना केवल फोन सिम कार्ड से यह सोना नहीं निकाला गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग दो टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा, जिसमें टेलीकॉम इंडस्ट्री से निकला चिप वेस्ट भी शामिल था। इसे उन्होंने प्रोसेस किया, जिसके बाद यह सोना साफ होकर उनके पास आया। बकौल कियाओ, सिम कार्ड में सोने की बहुत ही थोड़ी मात्रा होती है क्योंकि कुछ हिस्सों पर सोने की परत होती है, ताकि वे ज्यादा टिकाऊ रहें और जंग न लगे।
चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सामान्य सिम कार्ड में आमतौर पर 0.001 ग्राम से भी कम सोना होता है। इसके अलावा, फेंके गए बैंक कार्ड चिप्स और कम्युनिकेशन डिवाइस के कॉन्टैक्ट्स से भी कीमती धातुएं निकाली जा सकती हैं। कियाओ के वीडियो के वायरल होते ही ऑनलाइन लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली और कई यूजर्स ने उन्हें “अलकेमिस्ट” (रसायनविद) तक कह दिया।
इस वायरल वीडियो का असर रीसेल प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखा, जहां पर साइट्स ने सोना निकालने के नाम पर पुराने सिम कार्ड्स के बंडल बेचना शुरू कर दिया। कुछ लिस्टिंग्स को हजारों व्यूज मिले और दर्जनों ऑर्डर आए। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने सोना निकालने के औजार और ट्रेनिंग मटेरियल भी बेचना शुरू कर दिया, जिनमें से एक पैकेज के करीब 2,000 यूनिट बिकने की खबर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन