Pakistanis troll Asim Munir Shehbaz Sharif over India US trade deal जी हुजूरी के बाद भी पाक को कुछ ना मिला, भारत-US ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने मुनीर को कर दिया ट्रोल, International Hindi News - Hindustan
More

जी हुजूरी के बाद भी पाक को कुछ ना मिला, भारत-US ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने मुनीर को कर दिया ट्रोल

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक ट्रेड डील पर सहमति की घोषणा की थी। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए प्रभावी शुल्क को 50 फीसदी से हटाकर 18 फीसदी कर देगा।

Wed, 4 Feb 2026 07:50 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
जी हुजूरी के बाद भी पाक को कुछ ना मिला, भारत-US ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने मुनीर को कर दिया ट्रोल

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस डील से भारत को बंपर फायदा होने जा रहा है, जहां अमेरिका अब भारत से आयातित उत्पादों पर 50 फीसदी की जगह 18 फीसदी टैरिफ ही लगाएगा। खास बात यह है कि इस समझौते के लिए भारत ने किसानों के हित से कोई समझौता नहीं किया है। इसे लेकर अब पाकिस्तान में जबरदस्त बवाल हो रहा है। पाकिस्तानी खुद अपने सैन्य चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का मजाक उड़ा रहे हैं।

पाकिस्तानी यह कहकर अपनी सरकार को ट्रोल कर रहे हैं कि भारत ने पाक की तरह ना तो खुद के जमीर को बेच कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी हुजूरी की, और ना ही भारत अपनी शर्तों से पीछे हटा। पाकिस्तान के लोगों ने यह तक कह दिया कि ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल वाला बर्ताव किया।

मजाक उड़ा रहे पाकिस्तानी

एक पाकिस्तानी यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुनीर की रोती हुई तस्वीर को शेयर कर लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप ने फील्ड मार्शल के साथ उस रखैल जैसा बर्ताव किया है जिससे सभी अवैध और गंदे काम करवाए जाते हैं और जब कुछ देने या लेने का समय आता है, तो कहा जाता है कि मैं अपने परिवार के फैसले का पालन करने के लिए मजबूर हूं। मुझे भूल जाओ।”

'बिना झुके, बिना नोबेल मांगे…'

एक अन्य यूजर जुबैर ने लिखा, “तो इस सरकार द्वारा ट्रंप को खुश करने की इतनी कोशिशों के बाद, यहां तक कि इजरायल शांति बोर्ड के लिए सेना भेजने की बात मानने के बाद भी पाकिस्तान पर 19 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगा दिए गए, जबकि भारत पर अब अमेरिका ने 18 फीसदी टैरिफ लगाए हैं। शानदार विदेश नीति की उपलब्धि!" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “पिछले 6 महीनों में भारत ने यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए, और अब ट्रंप टैरिफ को भी 18% तक कम करवा लिया। यह सब किसी के सामने झुके बिना या किसी को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए बिना।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेड डील को ट्रंप कैसे हुए राजी, भारत-EU समझौतों ने झुकाया? इनसाइड स्टोरी
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने ही क्यों किया डील और टैरिफ कट का ऐलान, वाणिज्य मंत्री ने बताई उसकी वजह

फोटो खिंचवाना बेकार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने भी शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा। PTI के पूर्व मंत्री हम्माद अजहर ने कहा कि आधुनिक युग में विदेश नीति दिखावे या निजी रिश्तों के बारे में नहीं है। यह आर्थिक ताकत, टैरिफ और बाजार तक पहुंच का फायदा उठाने के बारे में है। भारत के EU और अमेरिका के साथ हालिया व्यापार समझौते इस बात को साबित करते हैं। चापलूसी और फोटो खिंचवाना बेकार है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।