दुनिया चांद पर, पाकिस्तान गटर के ढक्कन में उलझा; चोरों के लिए CM को जारी करना पड़ा फरमान
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि मैनहोल कवर चुराने, बेचने या खरीदने के वालों को कड़ी सजा हो सकती है। लोग इंटरनेट पर इस फरमान को लेकर खूब मजे ले रहे हैं और पाकिस्तान में आर्थिक तंगी को लेकर तंज कस रहे हैं।

पाकिस्तान की खस्ता आर्थिक स्थिति और बदहाली किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में खुद इस बात को स्वीकार किया कि दुनिया के सामने हाथ फैला फैला कर अब उनका सिर शर्म से झुक गया है। इस बीच अब एक और ऐसी खबर सामने आई है जो पाकिस्तान की बदहाली की गवाही दे रही है। दरअसल बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि यहां लोग रातों रात सड़कों पर बने मैनहोल, यानी गटर के ढक्कन गायब कर दे रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद अब सरकार को आगे आना पड़ा है और इन चोरों के लिए सख्त सजा का फरमान जारी किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मैन होल कवर के गायब होने की सबसे बड़ी वजह देश आर्थिक स्थिति ही है, जहां लोग इन कवरों को बेचकर पैसा कमाने के लिए इनकी चोरियां कर रहे हैं। इससे परेशान होकर पंजाब की प्रांतीय सरकार ने इन घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून का प्रस्ताव दिया है।
मरियम शरीफ का वीडियो वायरल
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने गटर के ढक्कन चोरी करने वालों को दस साल तक की जेल की सजा का फरमान सुनाया है। एक वीडियो में उन्हें कहते सुना गया, “तो हम पंजाब के अंदर एक कानून लेकर आ रहे हैं, जिसमें जो गटर का ढक्कन चोरी करेगा, जो गटर का ढक्कन बेचेगा, जो गटर का ढक्कन खरीदेगा, उन सबको 1-10 साल तक जेल होगी।”
मरियम नवाज ने आगे यह भी कहा है कि मैनहोल कवर चुराने के बेहद गंभीर हो सकते हैं। अगर इसकी वजह से किसी की मौत होती है, तो अपराधी को 10 साल तक की जेल और 30-50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कहा, “हम गटर के ढक्कन दिन में लगाकर जाते हैं, वे रात को चोरी हो जाते हैं। खुदा रा, गटर के ढक्कन चोरी न करें।” लाइव हिन्दुस्तान स्वतंत्र रूप से वीडियो के प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।
लोगों ने उड़ाई खिल्ली
लोग इंटरनेट पर पाकिस्तानी सरकार के इस फरमान का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के पास इतने फंड ही नहीं है कि वे लोगों को जेल में भी रख सकें। एक यूजर ने लिखा, “जब गटर के कवर को खजाने की तरह ट्रीट किया जा रहा हो, समझ जाओ कि देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस देश को यूं ही भिखारिस्तान नहीं कहा जाता।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन