Man Shares News Of CRPF Selection With His Mother Vegetable Seller viral Video फुटपाथ पर सब्जी बेच रही थी मां, CRPF में सेलेक्ट होकर लौटा बेटा; दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

फुटपाथ पर सब्जी बेच रही थी मां, CRPF में सेलेक्ट होकर लौटा बेटा; दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

कई यूजर्स लिख रहे हैं कि मां की मेहनत का फल आज मिला। ऐसा बेटा पाकर मां भाग्यशाली है। एक व्यक्ति ने युवक को सलाह दी कि अब माता-पिता की देखभाल अच्छे से करना। यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है और दिल को छू लिया है।

Mon, 19 Jan 2026 09:40 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
फुटपाथ पर सब्जी बेच रही थी मां, CRPF में सेलेक्ट होकर लौटा बेटा; दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

गोपाल सावंत नाम के युवक ने सीआरपीएफ में अपने चयन की खुशखबरी मां को उस वक्त बताई, जब वह सड़क किनारे सब्जी बेच रही थीं। इस पल को इंस्टाग्राम यूजर विलास कुदलकर ने वीडियो के रूप में कैद किया और शेयर किया। इसमें गोपाल अपनी मां को गले लगाते हुए और खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं। यह वीडियो बेहद भावुक है, जिसमें मां पहले शांति से सुनती हैं और फिर आंसुओं से भर जाती हैं। महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के पिंगुली स्थित शेतकर वाड़ी की यह घटना है। युवक की मां कुदाल नगर पंचायत में फुटपाथ पर सब्जियां बेचकर परिवार का गुजारा चलाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे की शादी में ऐसा क्या पहन कर पहुंच गईं मरियम नवाज, लोगों ने खूब सुनाया

वीडियो में गोपाल अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेता है और फिर सीआरपीएफ में चयन की बात बताता है। मां की आंखें खुशी के आंसुओं से नम हो जाती हैं, जो उनकी सालों की मेहनत और त्याग का फल है। यह दृश्य परिवार की साधारण पृष्ठभूमि से निकले संघर्ष को दर्शाता है, जहां मां ने फुटपाथ पर सब्जी बेचकर बेटे की पढ़ाई और सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 12 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद क्या बोले लोग

कई यूजर्स लिख रहे हैं कि मां की मेहनत का फल आज मिला। ऐसा बेटा पाकर मां भाग्यशाली है। एक व्यक्ति ने युवक को सलाह दी कि अब माता-पिता की देखभाल अच्छे से करना। यह भावुक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है और लाखों लोगों के दिल को छू लिया है। यह उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है जो संघर्ष कर रहे हैं और सपने देख रहे हैं। गोपाल सावंत की सफलता बताती है कि गरीबी या साधारण पृष्ठभूमि सफलता में बाधा नहीं बनती, बल्कि माता-पिता का त्याग और बेटे की मेहनत मिलकर चमत्कार कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।