What did Maryam Nawaz wear to her son wedding People on social media criticized her a lot बेटे की शादी में ऐसा क्या पहन कर पहुंच गईं मरियम नवाज, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सुनाया, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

बेटे की शादी में ऐसा क्या पहन कर पहुंच गईं मरियम नवाज, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सुनाया

तस्वीरों के सामने आए के बाद दुल्हन से ज्यादा मरियम के कपड़े चर्चा का विषय बन गए। बेटे की मेंहदी की रस्म में मरियम पीले - पाउडर रंग का लहंगा पहने नजर आई, जबकि शादी के दिन उन्होंने मिंट ग्रीन रंग का पारंपरिक ड्रेस पहनी।

Sun, 18 Jan 2026 05:27 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटे की शादी में ऐसा क्या पहन कर पहुंच गईं मरियम नवाज, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सुनाया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज इन दिनों पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इसकी वजह बनी है मरियम द्वारा अपने बेटे की शादी में पहनी गई वह ड्रेस, जो लोगों के मुताबिक दुल्हन से भी ज्यादा अच्छी थी। पाकिस्तान पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर और शांजे अली की लाहौर में एक भव्य समारोह में निकाह हुआ है। इस शादी की जब तस्वीरें सामने आईं, तो पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर लोगों ने मरियम की तस्वीरों पर अपने कमेंट करने शुरू कर दिए।

तस्वीरों के सामने आए के बाद दुल्हन से ज्यादा मरियम के कपड़े चर्चा का विषय बन गए। बेटे की मेंहदी की रस्म में मरियम पीले - पाउडर रंग का लहंगा पहने नजर आई, जबकि शादी के दिन उन्होंने मिंट ग्रीन रंग का पारंपरिक ड्रेस पहनी। जैसे ही उन्होंने यह तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट करने शुरू कर दिए।

एक यूजर ने लिखा, "“मरियम नवाज और दुल्हन की तरह सजने का उनका न खत्म होने वाला जुनून।” वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की,“मरियम नवाज दुल्हन से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।”

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

कई यूजर्स ने कड़ी आलोचना भी की। रेडिट पर एक कमेंट में लिखा गया, “पहली बहू के साथ भी ऐसा किया था और अब फिर वही कर रही हैं। खुद में डूबी हुई, बेहद घटिया लोग।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “शादी में सबसे अहम इंसान दुल्हन होती है। किसी को भी दुल्हन से बेहतर कपड़े नहीं पहनने चाहिए।”एक कमेंट में सवाल उठाया गया, “फिर वो दुल्हन की तरह क्यों सजी थीं?” हालांकि कुछ लोगों ने मरियम नवाज का बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, “हर मां को अपने बेटे की शादी में सबसे खूबसूरत दिखने का हक है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।